फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   Dispute on crackers in rajori district

दिवाली के पटाखों को लेकर बुद्धल में तनाव

विज्ञापन
Dispute on crackers in rajori district
राजोरी। जिले के बुद्धल क्षेत्र में शनिवार की सुबह उस समय तनाव की स्थिति पैदा हो गई, जब दिवाली के पटाखे में लगे कागज के टुकड़ों पर धार्मिक पंक्तियां लिखी मिली। एक समुदाय के लोगों ने अपनी दुकानें बंद कर हड़ताल शुरू कर दी। जुलूस निकाल कर पटाखे बनाने वाली कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। प्रशासन ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए लड़ी वाले पटाखों की बिक्री पर तत्काल रोक लगाते हुए उसे जब्त किया।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी एवं नेकां के युवा नेता वकार लोन ने बताया कि दिवाली पर जो पटाखे बेचे जा रहे हैं, उनमें जो कागज का इस्तेमाल किया गया है, उन पर धार्मिक पंक्तियां लिखी मिली, पटाखे फटने के बाद उस पर लोगों के पैर लग रहे हैं। इस सहन नहीं किया जाएगा। इस घटना की जानकारी मिलने पर एक वर्ग के लोगों में गुस्सा भड़क गया। लोगों ने दुकानें बंद कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। जुलूस निकाला गया।
विज्ञापन

बुद्धल में पटाखों की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग की जाने लगी। पुलिस ने बुद्धल की दुकानें में बेचे जा रहे उन पटाखों को जब्त कर लिया, जिस तरह के पटाखे के टुकड़ों में धार्मिक पंक्तियां लिखी मिली थी। पुलिस इस कार्रवाई से दूसरे समुदाय के लोगों में गुस्सा बढ़ने लगा। पुलिस की कार्रवाई की कड़ी निंदा होने लगी। हालात को बिगड़ते देख एडीसी ठाकुर शेर सिंह बुद्धल पहुंचे और दोनों समुदाय के साथ अलग-अलग बैठकें कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीसी ने भरोसा दिलाया कि जिस पटाखे के टुकड़े से धार्मिक पंक्तियां लिखी मिली, उस पटाखे की कंपनी का पता लगा कर कार्रवाई की जाएगी। एडीसी के आश्वासन के बाद दुकानें खोली गई व माहौल शांत हुआ। एडीसी के निर्देश पर पुलिस ने सिर्फ लड़ी वाले पटाखे को ही जब्त किया, क्योंकि उसी के टुकड़े पर धार्मिक पंक्तियां मिली थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed