फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   Demonstration against center against inflation

महंगाई के विरोध में केंद्र के खिलाफ प्रदर्शन

विज्ञापन
Demonstration against center against inflation
राजोरी। लगातार बढ़ रही महंगाई के विरोध में केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को प्रदर्शन कर गिरफ्तारियां दी। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीए मीर की अध्यक्षता में बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता डाक बंगले के बाहर एकत्रित होकर प्रदर्शन करने लगे। प्रदेश अध्यक्ष जीए मीर, पूर्व मंत्री शब्बीर अहमद खान, पूर्व मंत्री रमन भल्ला, पूर्व विधायक अशोक शर्मा ने इस कार्यक्रम में भाग लिया। कांग्रेसियों के कार्यक्रम को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। मौके पर तहसीलदार मोहम्मद रफीक पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए थे। प्रदर्शनकारी कांग्रेस नेता जुलूस की शक्ल में जिला सचिवालय जाने के प्रयास में थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें ऐसा करने से रोका तो कार्यकर्ता पुलिस के साथ धक्का मुक्की भी हुई। प्रदर्शनकारी कांग्रेस जबरन आगे बढ़ने लगे तो पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इसके बाद नेताओं व कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारियां दी। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय किसान और गरीबों की हितों को ध्यान में रखकर हर फैसले लिए जाते थे। इसका लाभ किसान और गरीबों के परिवारों को मिलता था। जब से भाजपा की केंद्र में सरकार बनी है तब से देश में निरंतर महंगाई बढ़ रही है। बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है। पढ़े लिखे युवा सड़कों पर काम करने को मजबूर हो रहे हैं। सर्व शिक्षा अभियान के कई स्कूल बंद कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि जल्द समस्याओं को दूर नहीं किया गया तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed