{"_id":"5ff9f6c28ebc3e32e87a8eba","slug":"cultural-rajouri-news-jmu2265802165","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूफ़ी संत हजरत नंगा बाजी साहब का पाँच दिवसीय उर्स सम्प्पन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूफ़ी संत हजरत नंगा बाजी साहब का पाँच दिवसीय उर्स सम्प्पन
फ़ी संत हज़रत नंगा बाजी साहब का पांच दिवसीय उर्स में शामिल लोग।
Link Copied
राजोरी। सूफ़ी संत हजरत नंगा बाजी साहिब का पांच दिवसीय सालाना उर्स कालाकोट के ब्रेवी गांव में शनिवार को संपन्न हुआ। उर्स चार जनवरी को शुरू हुआ। शनिवार को अमन चैन की दुआ मांगने से उर्स समाप्त हुआ। उर्स में दूर-दूर से काफी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए। बल्कि जम्मू-कश्मीर के बाहर के अकीदतमंद भी इसमें शामिल।
विज्ञापन
पांच दिवसीय उर्स में शामिल हुए अकीदतमंदों ने बाजी साहिब की शान में नात पेश की। इसके अलावा धार्मिक मुद्दों पर भी प्रकाश डाला गया। इस दौरान लोगों से एक दूसरे के प्रति मेल व्यवहार और भाई चार बढ़ाने का आह्वान किया गया। इसके अलावा नमाज भी अता की गई। उर्स के अंत में नंगा बाजी साहिब के पोते सैयद मुजफ्फर हुसैन शाह साहिब (बाजी साहिब) ने जम्मू और कश्मीर में अमन चैन के लिए दुआ मांगी। विशेष रूप से सीमा तनाव से छुटकारा पाने की दुआ की गई। इसके अलावा कोरोना महामारी से बचने के लिए भी विशेष दुआ की गई ताकि लोग सुरक्षित रहें। उन्होंने जम्मू-कश्मीर के हालात पर भी बात की और दुआएं मांगीं। कहा कि मुश्किल हालात को खत्म किया जाना चाहिए और कानून व्यवस्था को बहाल रखने के लिए भाईचारे को बनाए रखना चाहिए। इस अवसर पर अकीदतमंदों ने प्रबंधन समिति की तरफ की गई व्यवस्थाओं की सराहना की और कहा कि वे हर साल इस उर्स का इंतजार करते हैं क्योंकि यह मन की शांति प्रदान करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।