{"_id":"591dfd2d4f1c1bdb30f22bb3","slug":"uncontrollable-sumo-falls-into-river","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू सूमो नदी में गिरी बाल-बाल बचा चालक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेकाबू सूमो नदी में गिरी बाल-बाल बचा चालक
अमर उजाला ब्यूरो, पुंछ
Updated Fri, 19 May 2017 01:29 AM IST
विज्ञापन
गंगोलीहाट में दुर्घटनाग्रस्त कार
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी तहसील में वीरवार को एक टाटा सूमो चालक से अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी। सौभाग्यवश उसका चालक इस हादसे में बाल-बाल बच गया। वह मौके से फरार हो गया। गाड़ी में कोई और सवार नहीं था। इस घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार वीरवार की सुबह करीब आठ बजे मंडी-सावजियां सड़क पर स्थित गांव खेत में सड़क किनारे खड़ी टाटा सूमो जेके08ए-7177 को उसका चालक स्टार्ट कर काम के लिए निकलने लगा। जैसे ही उसने गाड़ी को सड़क की तरफ मोड़ा कि वह बेकाबू होकर नदी कि तरफ गिरने लगी।
विज्ञापन
चालक रमीज ने वाहन से छलांग लगाकर अपनी जान बचा ली। सूमो करीब साठ फुट नीचे नदी में जा गिरी। रास्ते से गुजरने वाले लोग नदी में उतरे और सूमो के बीच तलाश की कि कहीं कोई यात्री उसमें फंसा तो नहीं। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन