फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   Uncontrollable Sumo Falls into river

बेकाबू सूमो नदी में गिरी बाल-बाल बचा चालक

Fri, 19 May 2017 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पुंछ
अमर उजाला ब्यूरो, पुंछ Updated Fri, 19 May 2017 01:29 AM IST
विज्ञापन
Uncontrollable Sumo Falls into river
गंगोलीहाट में दुर्घटनाग्रस्त कार - फोटो : amar ujala

मंडी तहसील में वीरवार को एक टाटा सूमो चालक से अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी। सौभाग्यवश उसका चालक इस हादसे में बाल-बाल बच गया। वह मौके से फरार हो गया। गाड़ी में कोई और सवार नहीं था। इस घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार वीरवार की सुबह करीब आठ बजे मंडी-सावजियां सड़क पर स्थित गांव खेत में सड़क किनारे खड़ी टाटा सूमो जेके08ए-7177 को उसका चालक स्टार्ट कर काम के लिए निकलने लगा। जैसे ही उसने गाड़ी को सड़क की तरफ  मोड़ा कि वह बेकाबू होकर नदी कि तरफ  गिरने लगी।
विज्ञापन


चालक रमीज ने वाहन से छलांग लगाकर अपनी जान बचा ली। सूमो करीब साठ फुट नीचे नदी में जा गिरी। रास्ते से गुजरने वाले लोग नदी में उतरे और सूमो के बीच तलाश की कि कहीं कोई यात्री उसमें फंसा तो नहीं। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed