{"_id":"57e585e04f1c1b3176a826bb","slug":"then-spread-tension-in-rajouri","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजोरी में फिर फैला तनाव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
राजोरी में फिर फैला तनाव
राजोरी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Sep 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
RAjouri
- फोटो : Amar Ujala
शुक्रवार देर शाम करीब सात बजे शहर के मुख्य बाजार में उस समय तनाव की स्थिति पैदा हो गई, जब पुलिस ने बहुसंख्यक समुदाय के कुछ युवकों को हिरासत में लिया।
जानकारी के अनुसार बहुसंख्यक समुदाय के लोगों को हिरासत में लेने की खबर लगते ही भारी संख्या में बहुसंख्यक समुदाय के युवक एक स्थान पर इकट्ठे हो गए। बताया जा रहा है कि कुछ युवकों के हाथ में लाठियां भी थीं।
बहुसंख्यक समुदाय के युवकों के इकट्ठा होने की खबर लगते ही शहर के मुख्य बाजार और मुख्य चौक में अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने अपनी दुकानें बंद कर दीं और अपने घरों को चले गए। तनाव की खबर लगते ही एएसपी राजोरी मो. यूसुफ, डीएसपी हेडक्वार्टर अब्दुल हमीद चौधरी, डीएसपी आपरेशन इफ्तकार कुरैशी, सिटी चौकी प्रभारी मो. फरीद भारी पुलिस बल के साथ शहर के मुख्य चौक पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया।
विज्ञापन
पुलिस के साथ एसएसबी और सीआरपीएफ के जवान भी शहर में तैनात कर दिए गए हैं। समाचार लिखे जाने तक स्थिति तनाव पूर्ण लेकिन नियंत्रण ेमें थी।