{"_id":"56f59d954f1c1bd104f14e97","slug":"munnabhai-arrested-by-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने 'मुन्नाभाई' को दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने 'मुन्नाभाई' को दबोचा
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
Updated Sat, 26 Mar 2016 01:50 AM IST
विज्ञापन
बोर्ड कॉपियों की जांच
- फोटो : demo pic
राज्य शिक्षा बोर्ड की दसवीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा दे रहे एक मुन्नाभाई को पुलिस ने दबोचा है। वह एक छात्र के स्थान पर परीक्षा दे रहा था। जानकारी के अनुसार कलालकस क्षेत्र में बनाए गए परीक्षा केंद्र में मोहम्मद शिराज के स्थान पर परीक्षा देने वाले मोहम्मद सादिक को गिरफ्तार किया गया है। वीरवार को गणित का पेपर था। परीक्षा शुरू होने के थोड़ी देर बाद ही पुलिस को सूचना मिली कि केंद्र में गड़बड़ी चल रही है। एसएचओ राजोरी चमन गोरखा की टीम ने छापेमारी की। यहां पाया कि मोहम्मद शिराज के स्थान पर सादिक परीक्षा दे रहा था।
पुलिस ने उसके खिलाफ धारा 419, 420 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले की जानकारी बोर्ड के राजोरी स्थित सब आफिस और सीईओ राजोरी को दी है। साथ ही परीक्षा केंद्र में नियुक्त अधीक्षक और स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश की है। शहर के ठंडी कस्सी क्षेत्र में परीक्षा केंद्र का औचक दौरा करने पर जिला शिक्षा प्लानिंग अधिकारी सुरेश शर्मा और जेडआरपी उमेश कुमार ने भारी मात्रा में नकल सामग्री जब्त की है। उन्होंने नकल जब्त कर सीईओ व डीसी को रिपोर्ट पेश कर दी है।