{"_id":"57fbef8c4f1c1b6e5228f32a","slug":"jash-open-his-main-training-camp","type":"story","status":"publish","title_hn":"जैश ने गिलगित में खोला मुख्य आतंकी प्रशिक्षण शिविर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जैश ने गिलगित में खोला मुख्य आतंकी प्रशिक्षण शिविर
ब्यूरो/ पुंछ
Updated Tue, 11 Oct 2016 01:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय सेना द्वारा पीओके में सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पाक सेना द्वारा पीओके में नियंत्रण रेखा के पास चल रहे आतंकी प्रशिक्षण शिविरों को वहां से हटाकर नियंत्रण रेखा से दूर स्थापित कर दिया गया है। पुख्ता जानकारी मिली है कि मौलाना अजहर मसूद के आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने गिलगित में अपना सबसे बड़ा आतंकी प्रशिक्षण शिविर स्थापित किया है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अब जैश-ए-मोहम्मद के सबसे बड़े आतंकी प्रशिक्षण शिविर के साथ ही गिलगित के जुम्मा बाजार में उसका कार्यालय भी स्थापित किया गया है। कार्यालय से थोड़ी दूरी पर शिविर बनाया गया है, ताकि भारतीय सेना की नजर से आतंकियों को सुरक्षित बचाकर उन्हें प्रशिक्षण दिया जा सके।
सूत्रों के मुताबिक जिले में नियंत्रण रेखा पर भारतीय सेना की अग्रिम चौकियों पर फिदाइन हमला करने के लिए पाक सेना ने कृष्णा घाटी से लेकर सावजियां तक सेना की एसएसजी के साथ आतंकियों, जिनमें लश्कर के आतंकियों की संख्या अधिक है, उनकी तैनाती की है। उन्होंने भारतीय सेना की अग्रिम चौकियों पर फिदाइन हमला करने का टास्क भी संभाला है।
विज्ञापन
सूत्रों का कहना है कि सर्जिकल स्ट्राइक के बाद उस पर आतंकी आकाओं, पाक सेना के अधिकारियों और आईएसआई अधिकारियों में मानो हड़कंप मचा हुआ है। ये लोग एक तरफ जहां तेजी से पीओके में नियंत्रण रेखा के आसपास से आतंकी प्रशिक्षण शिविरों को हटाकर दूसरे स्थानों पर स्थापित कर रहे हैं, वहीं आतंकी, पाक सेना और आईएसआई नियंत्रण रेखा पर भारतीय सेना की अग्रिम चौकियों पर फिदाइन हमले करने की फिराक में हैं।