फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   Innocent death in road accident

सड़क हादसे में मासूम की मौत

Wed, 10 May 2017 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, राजोरी
अमर उजाला ब्यूरो, राजोरी Updated Wed, 10 May 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
Innocent death in road accident
युवक जिला बिलासपुर के घुमारवीं का रहने वाला है।
जिले के दो अलग-अलग इलाकों में हुए सड़क हादसों में एक मासूम बच्ची की मौत हो गई जबकि पांच अन्य लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार जहीर काजी निवासी मंजाकोट अपने परिवार के साथ निजी आल्टो कार में सवार होकर मंजाकोट से राजोरी की ओर आ रहा था। मंजाकोट के खाना मार्केेट इलाके में सामने से आ रहे एक वाहन को रास्ता देते समय जहीर ने गाड़ी पर से संतुलन खो बैठा और कार सड़क से खिसक कर करीब 50 फुट गहरी खाई में जा गिरी।
विज्ञापन


इस दर्दनाक हादसे में जहीर सहित उनके दो मासूम बच्चे बुरी तरह से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां पहुंचने से पहले ही बच्ची ने दम तोड़ दिया। उपचार कर रहे डॉक्टर के अनुसार जहीर की आठ वर्षीय मासूम बच्ची नाइमा कौसर को जिला अस्पताल में मृत लाया गया था, जबकि 14 वर्षीय बेटे और जहीर की बिगड़ती हालत को देखते हुए जम्मू रेफर कर दिया है।
विज्ञापन


उधर, दरहाल तहसील के नडियां इलाके में एक ट्रैक्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से दो लोग घायल हो गए। ट्रैक्टर में सवार होकर मुश्ताक और जावेद कहीं जा रहे थे। रास्ते में सड़क से फिसल कर ट्रैक्टर खाई में जा गिरा, जिससे दोनों घायल हो गए। दोनों का उपचार चल रहा है। उनकी हालत स्थित बताई जाती है। पुलिस ने दोनों मामलों मेें केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed