फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   health minister check facility in hospital

स्वास्थ्य मंत्री ने किया अस्पताल का औचक दौरा

Wed, 27 May 2015 02:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर Updated Wed, 27 May 2015 02:00 AM IST
विज्ञापन
health minister check facility in hospital

स्वास्थ्य मंत्री चौधरी लाल सिंह ने साेमवार रात काे अगार बलियां में जिला अस्पताल का दौरा कर वहां की स्वास्थ्य सुविधाओं को जाना। इस दौरान उन्होंने मौके पर अनियमितता बरतने वाले कर्मचारियों पर साढ़े सात हजार रुपयों का जुर्माना भी किया।

विज्ञापन


सोमवार रात लगभग नौ बजे के बाद अस्पताल पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री ने विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को कहा कि लोगों के स्वास्थ्य के खिलाफ कोई खिलवाड़ नहीं किया जाए। उपचार की पूरी सुविधा दी जाए। इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री मौके पर गांव के लोगों से बातचीत की।
विज्ञापन


उनको डाक्टरों की कमी व अन्य प्रकार समस्याओं से अवगत करवाया गया। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले गांव के लोगों ने प्रदर्शन किया था, जिसके चलते मंत्री का यह दौरा होना माना जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्री लाल सिंह ने कहा कि सरकार लोगों को स्वास्थ्य के क्षेत्र में पूरी जरूरी सुविधाएं देने के लिए वचनबद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके तहत जम्मू और कश्मीर दोनों स्थानों के कुछ अस्पतालों मे चार-चार जीवन रक्षक एंबुलेंस दी जाएगी। उन्होंने जिला अस्पताल के पास ही बनाए जा रहे उसके दूसरे ब्लाक के लिए साढे़ तीन करोड़ रुपये दिए जाने की घोषणा भी की। इस मौके पर भाजपा विधायक अजय नंदा ने स्वास्थ्य मंत्री को रियासी के साथ ही पौनी तथा भमाग के क्षेत्रों में स्थित स्वास्थ्य केंद्रों पर मौजूद स्टाफ की कमी की जानकारी दी। मंत्री ने आश्वासन दिया कि जल्द ही डॉक्टर की कमी दूर की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed