{"_id":"588f97bc4f1c1b981de80a6b","slug":"four-criminal-arrested1","type":"story","status":"publish","title_hn":"मादक पदार्थों की तस्करी मामले में चार काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मादक पदार्थों की तस्करी मामले में चार काबू
ब्यूरो/पुंछ
Updated Tue, 31 Jan 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार को पुलिस ने सूरनकोट तहसील में जम्मू-पुंछ राजमार्ग पर अलग-अलग स्थानों पर लगाए गए विशेष नाकों के दौरान मादक पदार्थों की तस्करी के चार आरोपी दबोच लिए।
विज्ञापन
पुलिस द्वारा पहले गांव धुंधक स्थित कालीमाता मंदिर के पास नाके पर एक व्यक्ति जहांगीर हुसैन निवासी सनेई सूरनकोट के पास से पांच ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की।
विज्ञापन
दूसरे नाके पर सूरनकोट के पोठा गांव में एक कार से तीन लोगों को पकड़ा। इसमें वसीम अकरम निवासी सूरनकोट के पास से एक ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की। उसके साथी विक्रम शर्मा निवासी सूरनकोट के पास से 20 ग्राम चरस बरामद की गई। उनके तीसरे साथी तारिक महमूद निवासी पोठा के पास से 40 ग्राम चरस बरामद की गई।
विज्ञापन
सभी आरोपियों को सूरनकोट थाने लाया गया। पुलिस ने इस मामले में एफ आईआर 16/17 दर्ज कर चारों आरोपियां के खिलाफ धारा 8/20/21/22 एनडीपीसी एक्ट में मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार राज्य पुलिस के मादक पदार्थों की तस्करी और मादक पदार्थों के सेवन से समाज को मुक्त करने के लिए चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत सोमवार को डीएसपी हेडक्वार्टर मोहन शर्मा के नेतृत्व में एसएचओ सूरनकोट चरणजीत सिंह द्वारा जम्मू पुंछ मार्ग पर विशेष नाके लगाए गए थे।