{"_id":"5857e952f22715c3d04e026cfc39eda2","slug":"camp-for-youth-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना ने युवकों के लिए लगाया शिविर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सेना ने युवकों के लिए लगाया शिविर
राजोरी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2015 01:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने और उनमें पढ़ाई के प्रति रुचि पैदा करने के मकसद से सेना ने शुक्रवार को जागरुकता शिविर का आयोजन किया।
विज्ञापन
थन्नामंडी स्थित सेना की राष्ट्रीय रायफल बटालियन द्वारा आयोजित शिविर में थन्नामंडी तहसील के दूरदराज के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया।
विज्ञापन
इस अवसर पर बाबा गुलाम शाह बादशाह विश्वविद्यालय के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग के असिस्टेंट प्रो. यूनिस अहमद ने युवाओं को स्वरोजगार के बारे में जागरूक किया।
विज्ञापन
कार्यक्रम में उपस्थित पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, वन्यजीव विभाग तथा सैन्य अधिकारियों ने भी युवाओं को अपने-अपने विभागों में नौकरी प्राप्त करने के लिए परीक्षा में सफल होने के टिप्स बताए।