फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   BJP leader's wife death after fall from the roof

छत से गिरकर भाजपा नेता की पत्नी की मौत

Sun, 12 Feb 2017 01:17 AM IST
ब्यूरो/ राजोरी/नौशेरा
ब्यूरो/ राजोरी/नौशेरा Updated Sun, 12 Feb 2017 01:17 AM IST
विज्ञापन
BJP leader's wife death after fall from the roof
आतिशबाजी के दौरान आग लगने से पांच साल के बच्चे की मौत - फोटो : Demo Pic

पंडित दीन दयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि समारोह के दौरान एक महिला की छत से गिरने से मौत हो गई। महिला भारतीय जनता पार्टी के जिला महासचिव आत्म प्रकाश गुप्ता की पत्नी बताई जा रही हैं। जानकारी के अनुसार गुप्ता अपनी पत्नी शीतल गुप्ता के साथ चिंगस क्षेत्र में पंडित दीन दयाल उपाध्याय के श्रद्धांजलि समारोह में शिरकत करने गई थीं। कार्यक्रम खत्म होने के बाद अचानक उनकी पत्नी दो मंजिला भवन के ऊपर वाली छत से नीचे गिर गई।

विज्ञापन


बेहोशी की हालत में पहले नौशेरा अस्पताल लाया, गया जहां से उन्हें जम्मू जीएमसी ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। परिवार वालों के अनुसार कार्यक्रम के बाद महिला को अपने बच्चों से मिलने के लिए जम्मू रवाना होना था। भाजपा नेता की पत्नी की अचानक मौत की खबर लगते ही शहर में मातम का माहौल बन गया। जैसे खबर लगती गई लोग अपनी दुकानें बंद कर राजोरी स्थित उनके घर पहुंचने लगे।
विज्ञापन


शहर का मुख्य बाजार और मलिक मार्केट बंद कर दी गई। मौत की खबर लगते ही भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और राज्यमंत्री कुलदीप राज गुप्ता, एमएलसी विबोध गुप्ता, भाजपा के जिला प्रधान दिनेश शर्मा, कार्यालय महासचिव राजेंद्र गुप्ता सहित सभी मंडल प्रधान और भारी संख्या में कार्यकर्ता उनके घर पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed