फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   Been the pretext of marriage, rape

शादी का झांसा देकर करता रहा दुष्कर्म

Fri, 18 Nov 2016 12:43 AM IST
राजोरी/अमर उजाला ब्यूरो
राजोरी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 18 Nov 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
Been the pretext of marriage, rape
rape - फोटो : BBC
राजोरी पुलिस थाना के अंतर्गत पड़ने वाले एक गांव की 16 वर्षीय किशोरी के साथ पिछले करीब दस महीनों से लगातार दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार पीड़ित किशोरी के साथ शहर के अगराती क्षेत्र का एक निवासी युवक मोहम्मद आमिर पिछले करीब दस महीनों से बलात्कार करता आ रहा है।
विज्ञापन

मामले का खुलासा कुछ दिन पहले उस समय हुआ जब पीड़ित को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। पीड़ित के अभिभावकों ने उसे महिला डाक्टर के पास जांच के लिए ले गए तो डाक्टर की बात सुन कर दंग रह गए। डाक्टर ने अभिभावकों को बताया कि उनकी बेटी गर्भवती है, कुछ ही दिनों में उसका प्रसव होने वाला है।
विज्ञापन

अभिभावकों के कड़ी पूछताछ के बाद पीड़ित ने बताया कि आमिर नामक युवक उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ पिछले कई महीनों से दुष्कर्म करता आ रहा है। उसने बताया कि जब भी वह यह बात अपने परिवार के साथ करने की बात कहती थी तो युवक उसे जल्द शादी करने का झांसा देकर मना कर देता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

डर और बेइज्जती के डर के कारण वह किसी को कुछ नहीं बता पाई। वहीं अभिभावकों ने पुलिस में लिखित रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए जल्द न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

उधर पीड़ित लड़की जिला अस्पताल में भर्ती है, जहां उसका उपचार चल रहा है। वहीं डाक्टर ने बताया कि महज 16 साल की उम्र में प्रसव कराना नाबालिग के लिए खतरे से खाली नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed