फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   70 child ill

सीमांत गांवों के 70 बच्चे बीमारियों की चपेट में

Fri, 30 Oct 2015 02:02 AM IST
राजोरी/अमर उजाला ब्यूरो
राजोरी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 30 Oct 2015 02:02 AM IST
विज्ञापन
70 child ill

केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे राष्ट्रीय बाल सुरक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत जिले के सीमावर्ती गांवों को दौरा करने पर डाक्टरों की विशेष टीम ने पाया कि गरीब परिवारों के बच्चे कई प्रकार की बीमारियों से पीड़ित हैं।

विज्ञापन


वीरवार को डाक्टरों की एक विशेष टीम ने मंजाकोट तहसील के एलओसी स्थित पंडासर गांव का दौरा कर स्कूलों में बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की। डॉ. सुमित बख्शी व डाक्टर असिम बेग की टीम ने सरकारी स्कूलों के बच्चों के स्वास्थ्य की जांच में पाया कि 70 करीब ऐसे बच्चे स्कूलों में पढ़ाई कर रहे हैं, जो विभिन्न प्रकार के रोगों से पीड़ित हैं।
विज्ञापन


इस संबंध में डॉ. सुमित ने बताया कि 70 के करीब बच्चों स्क्रीनिंग में पाया गया कि अधिक बच्चे दृष्टि दोष, श्रवण शक्ति में कमी जैसे रोगों से पीड़ित हैं। इनमें से ज्यादातर बच्चे जन्म से ही रोग की चपेट में आ जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एलओसी के पास संघर्ष विराम के उल्लंघन और आतंकवाद की मार झेल रहे गरीब परिवार अपने बच्चों का उपचार करने के काबिल नहीं होते हैं। यही कारण है कि बच्चे उम्रभर इन रोगों से पीड़ित रहते हैं। डाक्टरों ने पीड़ित बच्चों को आगे की जांच व उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया है।

जांच टीम के अनुसार यदि कुछ रोगों का उपचार जिला अस्पताल में संभव नहीं हो पाता, तो स्वास्थ्य विभाग अपने खर्चे पर उन्हें चंडीगढ़ भेजेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed