{"_id":"5b03dba64f1c1be7408b7110","slug":"51526979494-rajouri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्रग्स की ओवरडोज से युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ड्रग्स की ओवरडोज से युवक की मौत
Updated Tue, 22 May 2018 02:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजोरी। जिले के बुद्धल पुलिस थाना अंतर्गत पड़ने वाले फलनी गांव की शनिवार की देर रात नाली में पड़ा एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की देर रात करीब 1 बजे कुछ लोगों ने बुद्धल पुलिस को सूचना दी कि सड़क किनारे एक नाली में एक युवक बेहोशी की हालत में पड़ा है। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंच उसे बुद्धल के सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत लाया करार दे दिया। रविवार की सुबह शव की पहचान कोटरंका सब डिवीजन के मोड़ा दराज निवासी रघुवीर सिंह पुत्र कश्मीर सिंह के रूप में हुई। डॉक्टरों ने शव की प्राथमिक जांच करने पर पाया कि युवक ने मौत से पहले नशीली दवाओं का सेवन कर रखा था और शराब पी रखी थी। पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने रहस्यमय परिस्थितियों में मौत का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। एसएसपी राजोरी युगल मनहास ने बताया कि मौत का कारण अधिक मात्रा में ड्रग लेना और शराब पीना रही। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद और जानकारी मिल सकेगी।
विद्यार्थियों को नशे की लत डालने वाले दो युवकों को भेजा जेल
राजोरी। शहर व आसपास के क्षेत्रों में नशीली दवाओं के कारोबार से जुड़े और स्कूल कॉलेज के विद्यार्थियों को नशीली दवाओं की लत डालने के आरोप में दो युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। एसएसपी जुगल मनहास के अनुसार मोहम्मद आमिर निवासी वार्ड-दो और गिरीश शर्मा निवासी वार्ड-छह को एहतियातन हिरासत में भेजने के आदेश कार्यकारी मजिस्ट्रेट ने जारी किए। इसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर जिला जेल भेजा दिया गया। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार किए गए दोनों युवकों पर लोगों से मारपीट करने, लड़कियों के साथ छेड़खानी करने के भी आरोप थे। ब्यूरो