फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   कोटरंका में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान

कोटरंका में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान

Thu, 08 Mar 2018 01:16 AM IST
Updated Thu, 08 Mar 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
कोटरंका में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान
राजोरी। जिला प्रशासन द्वारा अवैध अतिक्रमण के खिलाफ छेड़ी गई विशेष मुहिम के तहत मंगलवार को शुरू किया अतिक्रमण हटाओ अभियान बुधवार को भी जारी रहा। एडीसी कोटरंका शफीक अहमद और एडीडीसी राजोरी एएस चिब की अध्यक्षता में भारी पुलिस बल की मदद से दर्जनाें अवैध निर्माण गिराए गए। कुछ लोगों के खिलाफ मामले भी दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन

एडीसी शफीक अहमद ने बताया कि करीब एक हफ्ते पहले तहसील स्तरीय अधिकारियों ने सरकारी भूमि को मापा था व उन लोगों को कड़ी चेतावनी दी थी कि वे लोग सरकारी भूमि पर बनाए गए निर्माण को खुद ही हटा दें। जब लोगों ने कब्जे नहीं हटाए तो प्रशासन ने खुद ही मुहिम छेड़ दी। अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान कुछ लोगों ने काम में रुकावट डालने का प्रयास भी किया, लेकिन भारी पुलिस की मदद से उन्हें कानून अपने हाथ में लेने व कानून व्यवस्था को खराब नहीं करने दिया गया। दो दिन तक चले इस अभियान में प्रशासन ने करीब 16 अवैध निर्माण गिराए व करीब 15 कनाल सरकारी भूमि को वापस हासिल कर लिया। बताया जा रहा है कि लोगों ने सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे करने के बाद वहां पक्के मकान व दुकानें तक बना ली थीं। सड़क किनारे सड़कों को कम कर लोगों ने अपने मकान व दुकानें बना रखी थी। इस सरकारी भूमि को वापस प्राप्त किया गया है, उसे पब्लिक के लिए ही प्रयोग में लाया जाएगा।
विज्ञापन



अवैध अतिक्रमण के मामले अतिक्रमण करने वाले कुछ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज भी किया है। उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रशासन ने कोटरंका में 12 साल से तैनात उन सरकारी अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई शुरू कर दी है, जिन्होंने सरकारी भूमि को अवैध अतिक्रमण से बचाने के प्रयास नहीं किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. शाहिद इकबाल चौधरी, डीसी राजोरी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed