फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   युवक गिरफतार

युवक गिरफतार

Tue, 22 May 2018 02:26 PM IST
Updated Tue, 22 May 2018 02:26 PM IST
विज्ञापन
युवक गिरफतार
राजोरी। सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर एक विशेष समुदाय की भावनाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। एसएसपी राजोरी जुगल मनहास के अनुसार कालाकोट पुलिस स्टेशन के तहत पड़ने वाले बरूटा दयाला गांव के एक युवक शौकत अली पुत्र गुलाम हुसेन ने सोमवार को फेसबुक अकाउंट पर एक बहुत ही आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। मामला राजोरी पुलिस के संज्ञान में आने के तुरंत बाद एसएसपी के पर्यवेक्षण में एक टीम ने तुरंत पोस्ट करने वाले को गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ मामला दर्ज किया। पुलिस ने उसे आरपीसी की धारा 153-ए के तहत गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दी है। राजोरी पुलिस ने सोशल मीडिया नेटवर्क का उपयोग करने वालों को सलाह देते दी है कि वे अपने व्यक्तिगत और सामाजिक विकास के मंच के रूप में सोशल मीडिया का उपयोग करें और नफरत फैलाने और समाज में शांति और व्यवस्था के लिए एक बड़ा खतरा बनने के लिए इसे मंच में न बदलें।
विज्ञापन

एसएसपी ने कहा कि यह स्पष्ट रूप से चेतावनी दी जाती है कि जो भी कानून को अपने हाथों में लेने का प्रयास करेगा, उससे सख्ती से निपटा जाएगा। पुलिस ने लोगों को सामाजिक मीडिया नेटवर्क का सकारात्मक तरीके से उपयोग करने और समाज में चिंता का कारण नहीं बनाने के लिए अपने बच्चों से सलाह देने की भी अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed