{"_id":"5c4e0cdbbdec22653c2d1351","slug":"21548618971-rajouri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस पर हमला करने पर तीन महिलाओं समेत चार काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस पर हमला करने पर तीन महिलाओं समेत चार काबू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजोरी। शहर के वार्ड आठ में कुछ संदिग्धों को गिरफ्तार करने गई पुलिस पर पत्थर मारने व हमला करने के मामले में पुलिस ने चार महिलाओं सहित छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
एसएसपी राजोरी जुगल मनहास के अनुसार पुलिस टीम को एक विशेष जानकारी मिली थी कि शहर के वार्ड आठ (पुराना वार्ड नंबर 10) निवासी फारूक अहमद की दुकान के अंदर कुछ संदिग्ध मौजूद हैं। इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए इंचार्ज पुलिस पोस्ट राजोरी एसआई दानिश मकबूल की अगुवाई में पुलिस की एक टीम को घटनास्थल पर भेजा गया और दुकान पर छापा मारा गया। दुकान का मालिक फारूक अहमद वहां से भाग गया और पास ही स्थित अपने घर में घुस गया, जिसके बाद उसके परिवार के सदस्य जिनमें महिलाएं भी शामिल थीं, बाहर आ गए और उसकी गिरफ्तारी को रोकने के लिए पुलिसकर्मियों के प्रवेश को रोकना शुरू कर दिया। उसके बाद परिवार के कुछ सदस्यों ने महिलाओं के साथ छत पर चढ़ कर पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। इस तरह अचानक पथराव होने से कुछ पुलिसकर्मी मामूली रूप से जख्मी हुए हैं। मामले को बिगड़ता देख एसएचओ राजोरी अजाज हैदर और डीएसपी हेडक्वार्टर गोविंद रतन के नेतृत्व में भारी पुलिस बल को मौके पर भेजा और स्थिति को नियंत्रण में लाया गया। मामले को संज्ञान में लेते हुए विभिन्न धाराओं के तहत पुलिस स्टेशन राजोरी में मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने हमला करने वाले परिवार के छह सदस्यों फारूक अहमद, अरशद अहमद, हनीफा बेगम, फरीदा बेगम, मोबीना, शहनाज अख्तर की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू करते हुए चार को गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी के अनुसार पुलिस ने तीन महिलाओं फरीदा बेगम, मोबीना और शहनाज व अरशद अहमद को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो अन्य को गिरफ्तार करने के लिए विशेष टीम छापेमारी कर रही है।