फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   बिजली की क्रंट से युवक की मौत परिजनों का प्रदर्शन

बिजली की क्रंट से युवक की मौत परिजनों का प्रदर्शन

विज्ञापन
बिजली की क्रंट से युवक की मौत  परिजनों का प्रदर्शन
राजोरी। जिले के कालाकोट सब डिवीजन के डंगा में शुक्रवार की देर रात को पोल से नीचे लटक रहे तार की चपेट में आने से एक युवक की करंट लगकर मौत हो गई। इस घटना के बाद परिवार के लोगों और स्थानीय लोगों में बिजली विभाग के खिलाफ गुस्सा फूट पड़ा। कालाकोट-राजोरी सड़क जाम कर लोगों ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुुसार स्थानीय युवक मोहन लाल पुत्र तिल्क राज रात को घर की ओर जा रहा था। तभी रास्ते में बिजली के पोल से एक लटक सड़क पर लटका हुआ था। मोहन लाल उसके संपर्क में आ गया, जिससे वह झुलस कर अचेत हो गया। परिवार के लोगों ने उसे उठा कर कालाकोट सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। गांव के नंबरदार पद्मदेव सिंह, प्रीतम लाल सुरजीत कुमार व अन्य लोगों ने युवक की मौत के लिए बिजली विभाग को जिम्मेदार ठहराया। कहा कि अगर बिजली विभाग समय रहते बिजली लाइनों को उठाया होता तो युवक की जान नहीं जाती। कई बार लोगों ने तारों को ऊपर करने की मांग की थी, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाया और शव परिवार को सौंप दिया।
विज्ञापन

शनिवार को युवक की मौत पर स्थानीय लोगों ने कालाकोट-राजोरी सड़क को जाम कर बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि अगर बिजली विभाग समय रहते लटक बिजली लाइनों को ऊंचाई पर किया होता तो शायद यह हादसा नहीं होता। प्रदर्शनकारियों ने एक घंटे सड़क को अवरुद्ध रखा। नायब तहसीलदार बस्ती राम तथा एसएचओ ताहिर खान के आश्वासन के बाद प्रदर्शनकारी शांत हुए। उन्होंने मृतक के परिवार को एक लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने का आश्वासन दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed