फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   सड़क हादसे में 10वीं के विद्यार्थी की दर्दनाक मौत

सड़क हादसे में 10वीं के विद्यार्थी की दर्दनाक मौत

विज्ञापन
सड़क हादसे में 10वीं के विद्यार्थी की दर्दनाक मौत

विज्ञापन
राजोरी। शहर के खेवरा इलाके में वीरवार की सुबह उस समय मातम का माहौल बन गया, जब एक ट्रक के नीचे कुचल जाने से 10वीं के छात्र की दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे में एक अन्य छात्र भी गंभीर रूप से घायल हुआ है।
जानकारी के अनुसार खेवरा निवासी 10वीं कक्षा का छात्र आकिब शेख अपने एक दोस्त जावेद खान निवासी थन्नामंडी के साथ बाइक से शहर की ओर आ रहा था। घर से थोड़ी ही दूरी पर बाइक की एक ट्रक के साथ टक्कर हो गई। ट्रक की टक्कर से आकिब व उसका दोस्त बाइक से सड़क पर गिर गए। चालक ने ट्रक को ब्रेक नहीं लगाया, जिससे आकिब का सिर ट्रक के नीचे आने से कुचल गया। इस दर्दनाक हादसे में आकिब की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। कुछ लोगों ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने आकिब को मृत लाया करार दे दिया। जावेद का अस्पताल में उपचार चल रहा है। उसकी हालत स्थिर बताई गई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम व कुछ अन्य औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव परिवार को सौंप दिया है। उधर, पुलिस ने मामला दर्ज कर ट्रक को सीज कर लिया है और चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन



बस-ट्रक भिड़ंत में नौ लोग जख्मी
नौशेरा। जम्मू-पुंछ राजमार्ग पर स्थित नौशेरा के नारिया इलाके में बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में नौ लोग घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए उपजिला अस्पताल नौशेरा लाया गया। घायलों की पहचान अब्दुल हमीद पुत्र मोहम्मद निसार निवासी जमोला, अमरजीत सिंह पुत्र तीरथ सिंह निवासी चौकी हंडम, विनय कुमार पुत्र मोहनलाल निवासी सुंदरबनी, सोमराज पुत्र मुंशीराम निवासी बाड, राजेश पुत्र अमरनाथ निवासी नौनयाल, सुनील कुमार पुत्र पप्पू राम निवासी नौनयाल, मोहम्मद शरीफ पुत्र दोस्त मोहम्मद निवासी पुखरणी और नीलम देवी पत्नी अनिल कुमार निवासी सेरी के नाम शामिल हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed