फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   सड़क हादसे में 7 घायल

सड़क हादसे में 7 घायल

Tue, 11 Dec 2018 01:23 AM IST
Updated Tue, 11 Dec 2018 01:23 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में 7 घायल
राजोरी। सोमवार को जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में सात यात्री घायल हो गए। पुलिस के अनुसार दुर्घटना राजमार्ग पर डेरी रैलीओट में हुई। जब एक टाटा सुमो जेके 12 3139 में मेंढर से राजोरी की ओर आ रही थी कि सड़क पर फिसलन के चलते वाहन फिसल कर खेतों में गिर गई। इस हादसे में वाहन में सवार छह यात्री घायल हो गए। सभी को मंजाकोट के सरकारी अस्पताल भर्ती किया गया। उपचार कर रहे डॉक्टर के अनुसार मुश्ताक अहमद, जफर इकबाल, जीना बेग, परवीन अख्तर, शाजिया कौसर, सेहरिश कौसर, नइमा खान का उपचार चल रहा है व हालत स्थिर है। इसी प्रकार कार जेके 11 सी 6295 में यात्रा करने वाले यात्री उस समय बाल बाल बच गए जब उनकी कार राजोरी दरहाल सड़क मार्ग स्थित कासियन में सड़क के किनारे नाले में जा गिरी। दुर्घटना में वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। उधर मुरादपुर इलाके में एक कार की सेना के वाहन से हुई टक्कर में एक महिला घायल हो गई। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed