फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   वाटर टैंक में गिरने से बच्चे की मौत

वाटर टैंक में गिरने से बच्चे की मौत

विज्ञापन
वाटर टैंक में गिरने से बच्चे की मौत
राजोरी। शहर के बेला कॉलोनी में रविवार को रात में करीब 7 बजे निर्माणाधीन वाटर टैंक में डूब कर एक बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बेला कालोनी निवासी आठ वर्षीय अयाल मिर्जा पुत्र यासीन मिर्जा अपने घर के पास के कन्याओं के सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल के ग्राउंड में खेल रहा थ। खेलते-खेलते बच्चा किसी तरह स्कूल के निर्माणाधीन वाटर टैंक में गिर गया। उसके साथ खेल रहे अन्य बच्चों ने शोर मचाया व लोग घटनास्थल पर पहुंचे। पानी से भरे टैंक में बच्चे को निकालने के लिए कड़ी महनत करनी पड़ी। बच्चे को बाहर निकाल कर जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत लाया करार दे दिया। शव का पोस्टमार्टम करने के बाद उसे परिवार को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन के प्रति कड़ा रोष प्रकट करते हुए कहा कि वाटर टैंक बनाने के बाद उसके मेन होल को बंद नहीं किया गया। उसमें बारिश का पानी जमा होता गया, लेकिन किसी ने भी उस तरफ ध्यान नहीं दिया। यदि स्कूल प्रशासन ढक्कन बंद कर देता तो इतना बढ़ा हादसा रुक सकता था। गुस्साए लोगों ने स्कूल प्रशासन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed