फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   टिप्पर ने कुचला

टिप्पर ने कुचला

Tue, 22 May 2018 02:25 PM IST
Updated Tue, 22 May 2018 02:25 PM IST
विज्ञापन
टिप्पर ने कुचला
राजोरी। बाबा गुलाम शाह बादशाह विश्वविद्यालय मार्ग पर मंगलवार की सुबह एक तेज रफ्तार और टिप्पर ने सड़क किनारे चल रहे एक व्यक्ति को कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान मोहम्मद बिलाम निवासी कालाकोट के रूप में हुई है।
विज्ञापन

कालाकोट निवासी मोहम्मद बिलाल राजोरी में किसी परिजन की शादी के कार्ड बांटने आया था। सुबह वह कार्ड साथ लेकर सड़क किनारे पैदल जा रहा था कि पीछे से आ रहे तेज रफ्तार टिप्पर न. जेके11बी-7859 ने उसे कुचल दिया। टिप्पर ने व्यक्ति को इतनी जोरदार टक्कर मारी की उसकी खोपड़ी के परखच्चे उड़ गए व बाजू कट कर शरीर से अलग हो गए। दूसरी तरफ टिप्पर चालक उसे छोड़ फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही डीएसपी हेडक्वार्टर ने घटनास्थल पर पहुंच कर उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत लाया करार दे दिया। पुलिस ने बताया कि मृतक के चेहरे पर कुछ भी नहीं बचा था उसकी जेब से निकले पहचान पत्र से उसकी पहचान की गई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद के बाद शव परिवार को सौंप दिया है। पुलिस ने टिप्पर जब्त कर ली है व वाहन चालक की धर पकड़ के लिए अभियान जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed