फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   चोरों ने दो घरों में लगाई सेंध, गेहणे व नक्दी चुरा कर रफू चक्कर

चोरों ने दो घरों में लगाई सेंध, गेहणे व नक्दी चुरा कर रफू चक्कर

Wed, 11 Jul 2018 01:32 AM IST
Updated Wed, 11 Jul 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
चोरों ने दो घरों में लगाई सेंध, गेहणे व नक्दी चुरा कर रफू चक्कर
राजोरी। शहर के दलोगड़ा इलाके में चोरों ने दो घरों को निशाना बनाते हुए सोने के जेवरात व नकदी चुरा ली। जानकारी के अनुसार कस्तूरी लाल और सोम राज सोमवार की रात को परिवार सहित घर की छत पर सो रहे थे। मंगलवार की सुबह जब वह जागे तो देखा कि घर के मुख्य गेट पर लगे ताले टूटे पड़े हैं। कमरों के भीतर देखा तो सारा सामान बिखरा पड़ा है। अलमारियों के ताले तोड़ चोरों ने जेवरात व नकदी चोरी कर ली। उन्होंने तत्काल ही पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर फिंगर प्रिंट व अन्य सबूत जुटाने के साथ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। क्षेत्र के पूर्व सरपंच अश्विनी शर्मा ने पुलिस से गुहार लगाते हुए कहा कि गरीब परिवारों को न्याय दिलाने के लिए जल्द चोरों को धर दबोचें। उन्होंने कहा कि अब लोग अपने घर के छतों पर भी नहीं सो सकते हें। चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वह कहीं भी हाथ साफ करने से नहीं डरते हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed