फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   crime

थन्ना मंडी में युवक की हत्या मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
crime
राजोरी। पुलिस ने जिले के थन्नामंडी निवासी युवक क़ी हत्या की गुत्थी सुलझाने का दावा किया है। 22 जून के मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस इनकी तलाश में दबिश दे रही थी। चार आरोपियों को बुधवार को और एक को वीरवार सुबह दबोचा गया। सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है।
विज्ञापन

एसएसपी राजोरो शीमा नबी क़स्बा के अनुसार 22 जून को राजोरी थाने को सूचना मिली थी कि राजधानी थन्नामंडी के एजाज डार पुत्र मोहम्मद अफजल डार पर मुरादपुर के पास कुछ लोगों ने हमला कर दिया है। गंभीर घायल युवक की बाद में मौत हो गई थी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की थी।
विज्ञापन

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अतिरिक्त एसपी हेडक्वार्टर विवेक शेखर, डीएसपी हेडक्वार्टर विनोद शर्मा और कार्यकारी एसएचओ राजोरी एसआई जावेद मन्हास की देखरेख में टीम गठित की गई थी। एसएसपी के अनुसार बुधवार को पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया था, जबकि पांचवें को वीरवार सुबह पकड़ लिया गया। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन बहनों का इकलौता भाई था एजाज
जानकारी के अनुसार हमले में मारा गया युवक तीन नाबालिग बहनों का इकलौता भाई था। पिता लकवा रोग से ग्रस्त हैं। एजाज मंगलवार को वाहन में पशु लेकर मुरादपुर से अपने घर थन्नामंडी की ओर जा रहा था। पशु तस्करी के शक में रास्ते में कुछ लोगों ने वाहन को रुकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने वाहन रोकने के बजाय वहां से भागने का प्रयास किया। लोगों ने वाहन का पीछा किया और पथराव भी किया। पत्थर लगने से एजाज गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए जीएमसी जम्मू लाया गया, लेकिन उसने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि मृतक युवक परिवार में अकेला कमाने वाला था। उसकी मौत से परिवार बुरी तरह से टूट चुका है। 3 नाबालिग बहनें, लकवा ग्रस्त पिता और मां का रो-रो कर बुरा हाल है। घर में मातम छाया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed