फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   crime

राजोरी मे युवक क़ी निर्मम हत्या

विज्ञापन
crime
युवक क़ी हत्या के बाद एसएसपी से मिलने जाते लोग - फोटो : RAJOURI
राजोरी। राजोेरी पुलिस ने शहर से सटे मुरादपुर गांव के कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ सोमवार देर रात कथित रूप से हमला कर एक युवक की मौत के बाद हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मंगलवार को राजोेरी थाने की पुलिस को सूचना मिली कि थन्नामंडी तहसील के राजधानी गांव के अजाज डार पुत्र मोहम्मद अफजल पर कुछ लोगों ने मुरादपुर के पास हमला किया है, जिससे वह घायल हो गया और उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। एसएसपी शीमा नबी क़स्बा के अनुसार इस संबंध में धारा 302 (हत्या)/147 (दंगा करने का दोषी)/148 (घातक हथियार से लैस)/ 323 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना)/336 (ऐसा कृत्य जो मानव को खतरे में डालता है) के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मामले का संज्ञान लेते हुए कई पुलिस टीमें आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश देना शुरू कर दी। पुलिस घटना के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दे पाई है। सूत्रों ने कहा कि मृतक कथित तौर पर अन्य व्यक्ति के साथ मुरादपुर गांव गया था और घरेलू उद्देश्य के लिए एक भैंस के साथ वापस आ रहा था।
विज्ञापन

क्षेत्र के कुछ युवाओं ने इसे गलत समझा और इसे पशु तस्करी के रूप में लिया और मृतक के वाहन का पीछा किया जो एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना में बदल गया इसमें अजाज गंभीर रूप से घायल हो गया, उसे राजोेरी के जीएमसी अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने प्रारंभिक उपचार के बाद उसे जम्मू के जीएमसी रेफर कर दिया और बाद में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार के सदस्यों, ग्रामीणों, राजनीतिक, सामाजिक नेताओं ने डीआईजी, उपायुक्त और एसएसपी से मुलाकात की और घटना में शामिल आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और पीएसए लगाने के अलावा और परिवार को उचित राहत देने की मांग की। मृतक परिवार के लिए एकमात्र कमाई का साधन था। क्योंकि पिता लकवा से पीड़ित हैं और परिवार में 3 बेटियां भी हैं।

पीडीपी के जिलाध्यक्ष ताजीम डार ने कहा कि प्रशासन ने हमें आरोपी के खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई और परिवार को उचित राहत देने का आश्वासन दिया है। दूसरी तरफ इस घटना में बजरंग दल के नेता रंजीत तारा ने कहा कि पुलिस से मदद मांगने के बजाय इलाके के किसी व्यक्ति ने कानून अपने हाथ में ले लिया है। हम इसकी जांच में पुलिस का सहयोग करेंगे।
उन्होंने कहा कि अतीत में इस क्षेत्र से घरेलू पशुओं के लापता होने की सूचना मिली थी। इससे यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed