फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   crime

राजोरी के श्री दूधाधारी आश्रम में चोरी का प्रयास

विज्ञापन
crime
राजोरी। राजोरी के श्री दूधाधारी आश्रम में बुधवार की रात चोरों के गिरोह ने चोरी का प्रयास किया। इस बीच पुजारी ने इसे विफल करते हुए एक चोर को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

आश्रम के प्रधान ठाकुर कमल सिंह ने बताया कि बुधवार की रात करीब 11.30 बजे पुजारी ने अपने कमरे के बाहर कुछ आवाज सुनीं। उन्होंने खिड़की से देखा कि एक युवक हाथ में छड़ी लेकर कमरे के बाहर खड़ा है। उसके कुछ अन्य साथी थोड़ी दूर खड़े थे। तभी पुजारी ने दरवाजा खोल कर उस चोर को दबोच लिया। इसी बीच कुछ और लोग भी वहां पहुंचे और चोर को पुलिस के हवाले कर दिया। जबकि उसके अन्य साथी फरार हो गए। ठाकुर कमल सिंह ने बताया कि जिस चोर को पुजारी ने पकड़ा है उसके हाथ में छड़ी थी। वह वार भी कर सकता था। इसके अलावा पहले भी आश्रम में कई बार चोरों ने दानपात्र तोड़कर चोरी की है, लेकिन पुलिस आज तक एक भी चोर को पकड़ने में सफल नहीं रही है। उन्होंने कहा कि राजोरी में सक्रिय चोर गिरोह को जल्द से जल्द पकड़ा जाए ताकि चोरी की वारदातों पर अंकुश लग सके। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पकड़े गए चोर से पूछताछ कर उसके अन्य साथियों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed