{"_id":"67f03e873780ccfcd70575e7","slug":"crime-news-rajouri-news-c-10-agr1006-581832-2025-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajouri News: राजोरी में सरप्राइज चेकिंग में काटे 72 के चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajouri News: राजोरी में सरप्राइज चेकिंग में काटे 72 के चालान
विज्ञापन
राजोरी। यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई के लिए राजोरी ट्रैफिक पुलिस ने शुक्रवार को जम्मू-पुंछ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सरप्राइज नाका लगाया। डीएसपी ट्रैफिक शिव कुमार के नेतृत्व में चले इस अभियान के दौरान विभिन्न यातायात उल्लंघनों पर 72 चालान काटे गए, जिनमें 10 कोर्ट चालान और 62 ई-चालान शामिल हैं। कई वाहनों को जब्त भी किया गया।
इस दौरान ट्रैफिक पुलिस की टीम ने ड्राइवरों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक भी किया। डीएसपी शिव कुमार ने चालकों से निर्धारित गति सीमा का पालन करने, हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग करने तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन के इस्तेमाल से बचने की अपील की। उन्होंने नशे में गाड़ी चलाने की घातक परिणामों के प्रति भी आगाह किया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए जिले के प्रमुख मार्गों पर नियमित चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। उल्लंघन करने वालों के खिलाफ वाहन जब्ती समेत सख्त कार्रवाई की जा रही है। ट्रैफिक पुलिस ने नागरिकों से यातायात नियमों का पालन कर सुरक्षित सड़कों के निर्माण में सहयोग देने का आग्रह किया है।