{"_id":"61f997a5d11c5328f9137824","slug":"corona-virous-rajouri-news-jmu2529975124","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजोरी में दो डॉक्टरोें सहित 21 कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजोरी में दो डॉक्टरोें सहित 21 कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजोरी। जिले में मंगलवार को दो डाक्टरों और तीन स्वास्थ्यकर्मियों सहित 21 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। मंजाकोट स्वास्थ्य ब्लॉक से आठ, दरहाल ब्लॉक से छह, कालाकोट ब्लॉक से दो, नौशेरा से दो, सुंदरबनी से दो और कंडी चिकित्सा ब्लॉक से एक व्यक्ति को संक्रमित पाया गया है। उधर, जिले भर में टीकाकरण और सैंपल कलेक्शन का कार्य भी युद्धस्तर पर जारी है। इसके अलावा मंगलवार से मेडिकल ब्लॉक कंडी में कोवैक्सिन की दूसरी खुराक भी शुरू हो गई।
जिले का कंडी चिकित्सा ब्लॉक 15 से 18 आयु वर्ग के किशोरों को कोवैक्सीन की दूसरी खुराक देने वाला जिले का पहला ब्लॉक बन गया है। जानकारी के अनुसार जिला विकास आयुक्त राजोेरी विकास कुंडल और डॉ सलीम-उर-रहमाम, निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं जम्मू के निर्देश के तहत स्वास्थ्य ब्लॉक कंडी में कोवाक्सिन की दूसरी खुराक के लिए अभियान शुरू हो गया है। इससे पहले स्वास्थ्य टीमों ने 15-18 वर्ष आयु वर्ग की सभी पात्र आबादी को पहली खुराक सफलतापूर्वक प्रदान की थी। 28 दिनों के अंतराल के बाद दूसरी खुराक के लिए अभियान शुरू हो गया है।
टीकाकरण अभियान की निगरानी मुख्य चिकित्सा अधिकारी राजोेरी डॉ. शमीम-उन-निसा ने सीधे तौर पर की हुई है। मंगलवार को दूसरी खुराक के लिए प्रथम शिविर का आयोजन हायर सेकेंडरी स्कूल ककंडी में किया गया, जिसकी निगरानी ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी कंडी डॉ इकबाल मलिक और प्रिंसिपल हायर सेकेंडरी स्कूल बुद्धल मोहम्मद शब्बीर ने की। वहीं बीएमओ डॉ. मालिक ने बताया कि दूसरी खुराक का यह अभियान कंडी ब्लॉक के अन्य हिस्सों जैसे जमोला, पीरी, बुद्धल, समोट, केवल, गब्बर आदि में भी शुरू हो गया है।
विज्ञापन
दूसरी खुराक लेने को लेकर छात्रों में खासा उत्साह देखा गया। बीएमओ ने बताया कि इससे पहले कंडी ब्लॉक ही जिला का एक मात्र ऐसा चिकित्सा ब्लॉक है, जिसमें उक्त आयु वर्ग के सभी बच्चों को कोवैक्सीन की पहली डोज देकर 100 प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त कर लिया है। उन्होंने बताया कि पिछले कई दिनों से मौसम खराब होने के साथ-साथ ब्लॉक के अधिकांश इलाकों में भारी बर्फबारी हुई है। उसके बावजूद हमारे कर्मचारी बच्चों को टीकाकरण करने मे कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।