{"_id":"61db259be8f08f76072c0782","slug":"corona-rajouri-news-jmu251578551","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजोरी में कोविड-19 पॉजिटिव मामलो मे वृद्धि का सिलसिला जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजोरी में कोविड-19 पॉजिटिव मामलो मे वृद्धि का सिलसिला जारी
विज्ञापन
बर्फबारी वाले क्षेत्रों में घर-घर जाकर लोगो को कोविड-वैक्सीनेशन करने का सिलसिला जारी रखा
- फोटो : RAJOURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजोरी। जिले में कुछ दिन से कोविड-19 पॉजिटिव मामलों में वृद्धि का सिलसिला रविवार को भी जा रहा। जब जिले में 14 नए पॉजिटिव मामले सामने आए।
जानकारी के अनुसार रविवार को लगातार 5वें दिन भी कोविड पॉजिटिव मामलों में वृद्धि जारी रही। जिले में स्वास्थ्य कर्मी, पुलिस और बीएसएफ जवान सहित 12 लोगों को संक्रमित पाया गया। मंजाकोट स्वास्थ्य ब्लॉक में 5, सुंदरबनी में 5, नौशेरा एवं कंडी स्वास्थ्य ब्लॉक में 1-1 व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया है। सभी को होम आइसोलेशन में रखा गया है। उनकी कॉन्ट्रैक्ट ट्रेसिंग और सैंपलिंग और टेस्टिंग का सिलसिला शुरू कर दिया गया है।
उपायुक्त विकास कुंडल के निर्देश पर रविवार को छुट्टी के दिन भी जिले के दूरदराज के इलाकों में कोविड-19 वैक्सीनेशन का सिलसिला जारी है। खासकर बर्फ से ढके क्षेत्रों में स्वास्थ्य कर्मचारियों ने जान जोखिम में डालकर लोगों की वैक्सीनेशन की। बीएमओ कंडी डॉक्टर इकबाल मलिक ने बताया कि कंडी ब्लॉक पूरे में बर्फबारी से जनजीवन प्रभावित है, लेकिन स्वास्थ्य कर्मचारियों के बढ़ते हौसलों के चलते बर्फबारी वाले क्षेत्रों में घर-घर जाकर लोगों को कोविड-वैक्सीनेशन करने का सिलसिला जारी रखा हुआ है।
पुंछ में सामने आए नए 16 कोरोना संक्रमित
पुंछ। नियंत्रण रेखा पर स्थित जिले में कोरोना महामारी ने अपनी गति बढ़ाते हुए प्रदर्शित की। इसके चलते रविवार को जिले में संक्रमण के करीब 16 नए मामले सामने आए हैं। इनमें से मात्र एक व्यक्ति ही यात्रा से लौटा है, जबकि अन्य जिले में ही मौजूद हैं।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन के निर्देश पर सभी को होम आइसोलेशन में भेज दिया गया है। गौरतलब है कि इससे पूर्व शुक्रवार को एक साथ 31 कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए थे। प्रशासन की तरफ से शनिवार को जिले के पांच क्षेत्रों को माइक्रो कंटोनमेंट जोन करार दे दिया गया था। आज 16 नए मामले सामने आने के बाद प्रशासन की तरफ से एक बार फिर लोगों को सतर्क रहने और संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए सरकारी निर्देशों का सख्ती से पालन करने का आह्वान किया है। उधर लगातार संक्रमण के मामले सामने आने से लोगों में भी दहशत का माहौल बनने लगा है।