फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   Corona

25 वर्षीय युवती, रिटायर्ड फॉरेस्टर सहित राजोरी में कोरोना संक्रमित 9 और लोगों की मौत

विज्ञापन
Corona
राजोरी। राजोरी जिले में कोरोना संक्रमण से होने वाली मौतों के आंकड़ों में शुक्रवार को एक बार फिर उछाल देखा गया। इस महामारी से एक दिन में एक सेवानिवृत्त फॉरेस्टर सहित जिले भर में नौ लोगों की जानें चली गई हैं। इसके अलावा कोरोना ने 102 और लोगों को अपनी चपेट में ले लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जिले की थन्नामंडी तहसील के बहरोट निवासी रिटायर्ड फॉरेस्टर को भी संक्रमित पाए जाने के बाद कुछ दिन पहले जीएमसी में भर्ती कराया। उन्होंने शुक्रवार सुबह तड़के उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। उनके अलावा जिले के अलग अलग हिस्सों में कुल नौ लोगों ने कोरोना के कारण इस दुनिया से विदा ले ली। डीएम के निर्देशानुसार सभी मृतकों का अंतिम संस्कार कोरोना नियमों के तहत कर दिया है।
विज्ञापन

उधर, जिले में कोरोना संक्रमण के 102 नए मामले सामने आए हैं। जानकारी के अनुसार 102 नए पॉजिटिव मामलों में दरहाल ब्लॉक से 27, नौशेरा से 12, कालाकोट से 25, सुंदरबनी से 11, कोटरंका से 14 और राजोरी से 13 लोग पॉजिटिव पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed