{"_id":"60a55f0a8ebc3e2c1b52e0a8","slug":"corona-rajouri-news-jmu235601238","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजोरी जिले में कोरोना संक्रमित 142 नए मामले सामने3 की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजोरी जिले में कोरोना संक्रमित 142 नए मामले सामने3 की मौत
विज्ञापन
रराजोरी। जिले में 24 घंटे में कोरोना संक्रमण से तीन लोगों की मौत हुई है, जबकि 142 नए मामले सामने आए हैं। जानकारी के अनुसार जीएमसी राजोरी के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती राजोरी के वार्ड नंबर-9 निवासी एक महिला और रियासी निवासी एक व्यक्ति और जम्मू के चौकी चौरा निवासी एक व्यक्ति की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई है।
बताया जा रहा है कि तीनों को कुछ दिन पहले जीएमसी में भर्ती कर उपचार शुरू किया गया था, लेकिन उपचार के दौरान बुधवार को उन्होंने दम तोड़ दिया। दोनों के शवों को एसओपी के तहत अंतिम संस्कार के लिए उनके पैतृक गांवों में भेजा गया है। राजोेरी में बुधवार को कोरोना संक्रमित 142 नए मामले आने से जिले में कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 3432 पहुंच गई है। एडिशनल डिप्टी कमिश्नर ठाकुर शेर सिंह के अनुसार शुक्रवार को जो 142 कोरोना संक्रमित मामले सामने आए हैं उनमें से राजोरी से 36 मामले हैं, जबकि दरहाल स्वास्थ्य ब्लॉक से 19, कालाकोट ब्लॉक से 19, सुंदरबनी ब्लॉक से 20, नौशेरा से 29 और कंडी से 19 कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। उपायुक्त के आदेश पर जिले के विभिन्न इलाकों में सैंपलिंग का सिलसिला भी जारी है। बुधवार को भी स्वस्थ विभाग की विशेष टीमों ने पूरे जिले के उन क्षेत्र में दौरे कर सैंपलिंग की जहां पर लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गये थे।
----
पांच और इलाके माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित
जिन इलाकों में अधिक कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आ रहे हैं उन्हें माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित कर कड़ी पाबंदियां लगाने का सिलसिला जारी रखते हुए उपायुक्त राजेश कुमार शवन ने जिले के पांच और इलाकों को माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है। उपायुक्त के अनुसार राजोरी गुरदन बाला स्थित वार्ड वार्ड-1 और 2, कालाकोट के केरी, दरहाल के ठंडा और नक़्क़ा और सुंदरबनी सायदा हाथल को माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया। डीएम ने उन सभी कंटेनमेंट जोन में कड़ी बड़ोदिया लगाकर वहां हर तरह की गतिविधि पर रोक लगा दी है और वहां आने-जाने की अनुमति भी नहीं दी जा रही है।
विज्ञापन
-----
128 लोग कोरोना को मात देकर घर को भी हुए रवाना
जिले के विभिन्न स्थानों पर भर्ती 128 लोगों ने बुधवार को कोरोना को मात देकर स्वस्थ होने पर अपने घरों का रुख कर लिया। एडीसी ने बताया कि तीन दिन में राजोरी के विभिन्न इलाकों में 500 के करीब लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ हुए हैं। जो एक बहुत अच्छी खबर है।