{"_id":"5f6f8afd8ebc3e9bf3041188","slug":"corona-rajouri-news-jmu2195171164","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजोरी में शुरू हुई डोर टू डोर सैंपलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजोरी में शुरू हुई डोर टू डोर सैंपलिंग
विज्ञापन
राजोरी में डोर टू डोर सैंपलिंग करते स्वास्थ्य कर्मी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजोरी। राजोरी टाउन के तहत पड़ने वाले विभिन्न वार्डों में कोरोना के बढ़ते मामलों पर अंकुश लगाने के मकसद से लगाए गए लॉकडाउन के दौरान डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट ने डोर टू डोर सैंपलिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी है। डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट मोहम्मद नजीर शेख ने बताया कि राजोरी टाउन को कोरोना मुक्त करने के लिए डोर टू डोर सैंपलिंग के लिए विशेष टीमें गठित की गई है। हर एक वार्ड के लिए बनाई गई अलग टीम में एक जिला अधिकारी को रखा गया है।
जिला अधिकारी की अगुवाई में टीम में संबंधित पटवारी आशा वर्करों और आंगनबाड़ी वर्कर को रखा गया है। डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट के अनुसार शनिवार को शुरू हुई डोर टू डोर सैंपलिंग के दौरान पहले दिन टाउन के विभिन्न वार्डों में 1955 लोगों की सैंपलिंग की गई है। इनमें से 1900 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है, जबकि 55 लोगों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। डीएम ने बताया कि जिस तरह से राजोरी टाउन के विभिन्न वार्डों में लोग बढ़-चढ़कर सैंपलिंग के लिए सामने आ रही है, उससे लगता है कि बहुत जल्द सैंपलिंग प्रक्रिया पूरी करने के बाद लॉकडाउन खोल दिया जाएगा।
उधर शनिवार को राजोरी के अन्य इलाकों जैसे दरहाल से 6, सुंदरबनी से 4, कालाकोट से 3 और कुछ अन्य इलाकों से एक एक पॉजिटिव मामला सामने आया।