{"_id":"269e5fcbde1d39e4638aa1b005e23eab","slug":"ceo-sent-teachers-last-notice-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों को सीईओ का अंतिम नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों को सीईओ का अंतिम नोटिस
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
Updated Fri, 05 Feb 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दूर दराज के सरकारी स्कूलों में बच्चों को बेहतर शिक्षा प्रदान करने के लिए सरकार करोड़ों रुपये खर्च करने का दावा करती रहती है, लेकिन जमीनी सतह पर ये प्रयास खोखले साबित हो रहे हैं।
मंजाकोट शिक्षा जोन में तीन आरईटी शिक्षक महीनाें से अपनी ड्यूटी पर नहीं आए। जिसके बाद आरईटी शिक्षकों को सीईओ ने अंतिम नोटिस जारी कर दिया है।
जानकारी के अनुसार उक्त शिक्षा जोन के अंतर्गत पड़ने वाले सरकारी प्राइमरी स्कूल नारी के आरईटी शिक्षक राकेश कुमार, प्राइमरी स्कूल थरयोट के आरईटी शिक्षक वरिंद्र कुमार और सरकारी मिडिल स्कूल सलोल के शिक्षक मोहम्मद मंजूर पिछले करीब दो महीनों से भी अधिक समय से स्कूल में हाजिर नहीं हुए हैं। कई बार बच्चों के अभिभावकों ने जेडईओ के पास इस बात की शिकायत भी की है।
जेडईओ मंजाकोट ने जांच के दौरान पाया कि तीनाें आरईटी शिक्षक दो महीनों से अधिक समय तक स्कूल में हाजिर नहीं हुए हैं। इस प्रकार से लापरवाही बरतने पर जेडईओ ने तीनों शिक्षको के खिलाफ कार्रवाई के लिए सीईओ राजोरी को लिखा।
विज्ञापन
इसके बाद सीईओ राजोरी अल्ताफ हुसैन ने बताया कि मामले का कड़ा संज्ञान लेते हुए तीनों शिक्षकों को अंतिम नोटिस भेज जवाब तलब किया है। यदि एक हफ्ते तक वह नोटिस का जवाब नहीं देते, तो तीनों को नौकरी से निकाल दिया जाएगा।
वहीं मंजाकोट शिक्षा जोन के अंतर्गत पड़ने वाले कुछ अन्य स्कूलाें में भी शिक्षकों के बिना अनुमति के गैर हाजिर रहने की जानकारी है। विलेज एजुकेशन कमेटी द्वारा सीईओ राजोरी को भेजी जानकारी में बताया गया है कि विभिन्न सरकारी स्कूलों में करीब नौ ऐसे शिक्षक हैं, जो पिछले काफी समय से ड्यूटी पर हाजिर नहीं हुए हैं।
उन लापरवाह शिक्षकों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है। वहीं सीईओ ने मामले का कड़ा संज्ञान लेते हुए जेडईओ को सभी नौ शिक्षकाें के खिलाफ जांच कर एक हफ्ते में रिपोर्ट भेजने के निर्देश जारी किए हैं।