{"_id":"cf7f14e4ba8efda4ade7112488269e90","slug":"celebrated-arjun-dev-martyrs-day-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अर्जुन देव का शहीदी दिवस मनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अर्जुन देव का शहीदी दिवस मनाया
Updated Sat, 23 May 2015 05:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में गुरु अर्जुनदेव का शहीदी दिवस मनाया गया। इस अवसर पर गुरुद्वारों में कीर्तन दरबार सजाए गए। अर्जुन देव जी के बताए रास्तों पर चलने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर जगह-जगह मीठे पानी की छबीलें लगाई गई, जहां पर राहगीरों की प्यास बुझाई गई।
विज्ञापन
पुंछ नगर में गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस पर गुरुद्वारों में बड़ी संख्या में संगत एकत्र होने लगी थी। जिसमें सबसे अधिक भीड़ गुरुद्वारा सिंह सभा में देखने को मिली। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सचिव इंद्र सिंह और प्रधान नरेंद्र सिंह की अगुवाई में सुबह गुरुग्रंथ साहब के अखंठ पाठ का भोग डाला गया।
विज्ञापन
इसके उपरांत कीर्तन दरबार सजाया गया। मेंढर तहसील में सिखों के पांचवें गुरु श्री गुरु अर्जुन देव जी का शहीदी दिवस मनाया गया। इस उपलक्ष्य में सुबह गुरुद्वारा सिंह सभा में पाठ रखा गया और भजन-कीर्तन कर प्रसाद वितरित किया गया। मनकोट गांव स्थित गुरुद्वारे में भी भजन-कीर्तन कर श्री गुरु अर्जुन देव जी को याद किया गया। गुरुद्वारा सिंह सभा मेंढर के भाई गुरु शरण सिंह जी ने पांचवें गुरु अर्जुन देव जी के बताए रास्तों पर चलने का संकल्प दोहराया।
विज्ञापन