{"_id":"67b4e78a36887cb7ea0caeff","slug":"cattle-shed-burns-to-ashes-in-khandi-gali-of-kotranka-two-cattle-die-rajouri-news-c-272-1-raj1001-103917-2025-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajouri News: कोटरंका के खांडी गली में पशुशाला राख, दो मवेशियों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajouri News: कोटरंका के खांडी गली में पशुशाला राख, दो मवेशियों की मौत
Wed, 19 Feb 2025 01:33 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी
संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी
Updated Wed, 19 Feb 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
कोटरंका की पशुशाला में लगी आग। संवाद
- फोटो : rajauri
शॉर्ट सर्किट से लगी आग, दोपहर बाद तीन बजे की घटना
राजोरी। उप जिला कोटरंका के खांडी गली में शॉर्ट सर्किट से लगी आग में एक पशुशाला राख हो गई है। इसमें दो मवेशियों की मौत हुई है। यह पशुशाला मोहम्मद शफी पुत्र महा वली की है।
जानकारी के अनुसार दोपहर बाद करीब ती बजे पशुशाला में बिजली की शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। पीड़ित व्यक्ति ने धुआं निकलता देखा और तुरंत मौके पर पहुंच गया। भीषण आग को देखकर शोर मचाया, आस पड़ोस के लोग एकत्रित हो गए और अपने स्तर पर आग बुझाने के प्रयास शुरू किए।
तहसीलदार कोटरंका साहिल अली शाह ने बताया कि जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक दो भैंसों की झुलसने से मौत हो चुकी थी। एसडीआरएफ के अंतर्गत फाइल तैयार कर पीड़ित को आर्थिक सहायता मुहैया करवाई जाएगी। संवाद