फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   campaign drive in sunderbani

Rajouri News: सुंदरबनी में चलाया अतिक्रमण विरोधी अभियान, 3800 रुपये जुर्माना वसूला

Sat, 18 May 2024 05:42 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी
संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी Updated Sat, 18 May 2024 05:42 AM IST
विज्ञापन
campaign drive in sunderbani
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सुंदरबनी। शहर को साफ सुथरा और अतिक्रमण मुक्त करने के लिए शुक्रवार को विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान की शुरुआत सुबह 11 बजे हुई। एडीसी राजीव मंगोत्रा के साथ तहसीलदार दलजीत सिंह परिहार, थाना प्रभारी सुंदरबनी शिवदेव सिंह, नगर पालिका सुंदरबनी के प्रशासनिक अधिकारी योधराज, नगर पालिका के विभिन्न कर्मचारी सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

अभियान के दौरान जम्मू-पुंछ राष्ट्रीय राजमार्ग से सुंदरबनी शहर से लेकर उप जिला अस्पताल की तरफ जाने वाली सड़क एवं बाजार में अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान नगर पालिका के खिलाफवर्जी सह निरीक्षक सुभाष चंद्र, स्वच्छता निरीक्षिक कपिल शर्मा ने दुकानदारों से जुर्माना वसूला। तहसीलदार सुंदरबनी दलजीत सिंह परिहार ने बताया कि नियमों का उल्लंघन करके सड़क पर अतिक्रमण फैलाने वाले लोगों से अभियान के दौरान कुल 3800 का जुर्माना वसूला गया है। इसके साथ-साथ दर्जनों की संख्या में अन्य दुकानदारों को पहली बार चेतावनी देकर छोड़ दिया। सुबह 11 बजे शुरू हुआ अतिक्रमण विरोधी अभियान दोपहर 1 बजे तक चला। नगर पालिका के पूर्व पार्षद सुखदेव सिंह, अशोक कुमार, मनोज शर्मा ने कहा कि इस प्रकार के अभियान चलाकर शहर को अतिक्रमण मुक्त करने की जिम्मेदारी प्रशासन की है। प्रशासन को चाहिए कि वह कभी कभार के बजाय महीने में दो-तीन बार इस तरह के अभियान चलाएं। स्थानीय जनता भी यही उम्मीद करती है कि प्रशासन मुस्तैदी के साथ इस प्रकार से अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध उचित कानूनी कार्रवाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed