फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   block diwas program

Rajouri News: ब्लॉक दिवस पर लोगों ने टूटी सड़कों और स्कूलों में स्टाफ की कमी के मुद्दे उठाए

विज्ञापन
block diwas program
राजोेरी। डीसी विकास कुंडल के नेतृत्व में पंजग्राई ब्लॉक के ठंडीकस्सी क्षेत्र में आयोजित ब्लॉक दिवस कार्यक्रम में अधिकारियों ने लोगों की समस्याएं सुनीं। लोगों ने मुख्य सड़क से हाई स्कूल ठंडीकस्सी तक सड़क निर्माण, स्कूल का दर्जा बढ़ाने, स्कूलों में स्टाफ की कमी दूर करने, छावा से ब्रोह और चैपर गल्ला तक सड़कों का निर्माण, पैडर में पानी की कमी की समस्या का समाधान करने की मांग की। डीसी ने अधिकारियों को लोगों की समस्याएं दूर करने और आवश्यक सेवाएं पहुंचाने के निर्देश दिए। जनता को आश्वासन दिया कि उनकी शिकायतों और चिंताओं का चरणबद्ध समाधान किया जाएगा। उपायुक्त ने मुख्य सड़क से हाई स्कूल तक सड़क संपर्क की समस्या को तुरंत संबंधित अधिकारी को समाधान में तेजी लाने का निर्देश दिया। स्कूलों में स्टाफ की कमी के मुद्दे पर शिक्षा विभाग के सीईओ को निर्देश जारी किया कि मांग को तुरंत पूरा करवाएं। वहीं, डीसी जनता को आश्वासन दिया कि बिजली योजना के तहत पर्याप्त संख्या में खंभे उपलब्ध कराए जाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन (जेजेएम) के तहत जिले के हर घर में पाइप से पानी का कनेक्शन पहुंचाना प्रशासन का लक्ष्य है। प्रशासन इस महत्वपूर्ण उद्देश्य को प्राप्त करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती ब्लॉक में कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं सक्रिय रूप से चल रही हैं, जो इस रणनीतिक क्षेत्र के विकास के लिए जरूरी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed