फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Bat attack failed in Nowshera, 10 terrorists killed, two launching pads destroyed

जम्मू-कश्मीरः बैट हमला नाकाम, 10 आतंकी ढेर, दो लांचिंग पैड तबाह

Wed, 22 Jul 2020 03:41 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Wed, 22 Jul 2020 03:41 AM IST
विज्ञापन
Bat attack failed in Nowshera, 10 terrorists killed, two launching pads destroyed
demo pic - फोटो : बासित जरगर

नौशेरा सेक्टर के कलाल क्षेत्र में मंगलवार को सेना ने पाकिस्तान के बैट (बॉर्डर एक्शन टीम) हमले को नाकाम करते हुए जवाबी कार्रवाई में सीमा पार 10 आतंकी मार गिराए। नियंत्रण रेखा पर की गई कार्रवाई में दहशतगर्दों के दो लांचिंग पैड भी तबाह हो गए हैं। हालांकि सेना की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

विज्ञापन


सैन्य सूत्रों के अनुसार मंगलवार दोपहर के बाद पाकिस्तानी सेना ने नौशेरा के कलाल क्षेत्र से बैट हमला करने की कोशिश की। करीब 4 से 6 आतंकी नियंत्रण रेखा के बिल्कुल करीब आ चुके थे। 6 से 8 के करीब आतंकी इनके पीछे थे।
विज्ञापन


सेना के सतर्क जवानों ने जैसे ही उस पार संदिग्ध गतिविधि देखी, फायरिंग शुरू कर दी। इसमें 10 आतंकी मारे जाने की सूचना है। सेना ने इस कार्रवाई में एलओसी के उस पार आतंकियों के दो लांचिंग पैड को भी तबाह कर दिया है। यहां भारी मात्रा में गोला-बारूद भी नष्ट हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तान सेना ने ध्यान भटकाने के लिए सुंदरबनी में दागे गोले
पाकिस्तान सेना ने सेना का ध्यान भटकाने के लिए मंगलवार को राजोरी के सुंदरबनी क्षेत्र में संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। जिस स्थान पर पाकिस्तानी सेना ने संघर्ष विराम का उल्लंघन कर गोले दागे, वह स्थान बैट हमले वाली जगह से केवल कुछ ही मीटर दूर है।


सूत्रों के अनुसार, घटनास्थल 600 मीटर के एरियल डिस्टेंस पर है। सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तान सुंदरबनी में गोलाबारी कर भारतीय सेना का ध्यान भटका कर नौशेरा में बैट हमले की फिराक में था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed