फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   Akshat kalash reached rajouri

Rajouri News: राजोरी पहुंचा अक्षत कलश, पूजन के बाद निकाली यात्रा यात्रा

विज्ञापन
Akshat kalash reached rajouri
श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या से प्रसाद रूपी अक्षत कलश का राजोरी में स्वागत
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

राजोरी। भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या से रविवार को राजोरी पहुंची अक्षत कलश की विश्व हिंदू परिषद की अगुवाई में पूजा की गई। यहां आरती के बाद नगर यात्रा निकाली गई। इस दौरान विहिप और बजरंग दल ने मंदिर में घंटा-शंख के साथ अक्षत कलश की महाआरती की। साथ ही मंगल कलश का नगर भ्रमण कराया।

श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या से प्रसाद रूपी अक्षत कलश का वितरण शनिवार को जम्मू से सभी जिलों के लिए कर दिया गया। रविवार को पूजित अक्षत कलश राजोरी बस अड्डे पर पहुंचा, जहां से बड़ी संख्या में भक्तों की उपस्थिति में झांकी के रूप में कलश श्री रघुनाथ मंदिर पहुंचा। बजरंग दल और विहिप कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में ढोल की थाप पर नाचते हुए श्रीराम के जयघोष के साथ कलश यात्रा ओल्ड बस अड्डे से शुरू हुई। मुख्य बाजार, सिटी चौक से होते हुए श्रीराम मंदिर पहुंची। यहां पीले अक्षत (चावल) का पूजन किया गया। बता दें कि संयुक्त रूप से अयोध्या में पूजित अक्षत कलश का विधिवत पूजन किया गया और पूजन के बाद अक्षत कलश प्रदेश के सभी जिलों में जा रहा है। जिलों के सभी प्रखंडों में भी अक्षत कलश का पूजन किया जाएगा। इसके बाद पीले अक्षत हर हिंदू परिवार और घर-घर भेजकर प्राण प्रतिष्ठा आयोजन में आमंत्रित किया जाएंगे। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष केवल, उपाध्यक्ष नवीन महाजन, जिला मंत्री गौरव महाजन, जिला संयोजक साहिल पंडित, बजरंग दल संजीव जी, कपिल गुप्ता, आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed