{"_id":"61db2645bf000500bc60a1c2","slug":"agitaion-rajouri-news-jmu251578812","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी के लिए घंटो सड़क जाम रखी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी के लिए घंटो सड़क जाम रखी
विज्ञापन
जल शक्ति विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन
- फोटो : RAJOURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजोरी। जवाहर नगर वार्ड-5 दुर्गा नगर में एक माह से पेयजल की किल्ल्त है। रविवार को यहां के निवासी पानी की मांग को लेकर सड़क पर उतर आए और सड़क जाम कर जल शक्ति विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। महिलाओं ने हाथों में बर्तन लेकर राजोरी-कालाकोट मार्ग जामकर घंटों प्रदर्शन करते नारेबाजी की।
प्रदर्शनकारियों ने बताया कि एक माह से उनके घरों में पानी नहीं आया। इस संबंध में अधिकारियों से मुलाकात करके समस्या के समाधान की गुहार लगाई, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया। मजबूर होकर लोगों को सड़क पर उतरना पड़ा। दर्शन कौर ने बताया कि जिस मैन राइजिंग लाइन से दुर्गा नगर में पानी आपूर्ति होता है वहां रास्ते में लोगों ने राइजिंग लाइन से अवैध कनेक्शन ले रखे हैं। इसके कारण पानी दुर्गा नगर के स्टोरेज टैंक तक नहीं पहुंच पाता है।
करीब दो घंटे के प्रदर्शन के बाद एसएचओ फरीद अहमद जलशक्ति विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर मुश्ताक अहमद, एईई जुल्फकार चौधरी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को आश्वासन देकर शांत कराया कि जल्दी समस्या का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
एग्जीक्यूटिव इंजीनियर ने बताया कि राइजिंग लाइन से लिए गए अवैध कनेक्शन काटने के निर्देश दिए गए हैं। जिस डगवेल से दुर्गा नगर में पानी दिया जाता है वो अब सूख रहा है। नया डगवेल खोदने के लिए उपायुक्त के पास प्रस्ताव भेजा गया है। प्रस्ताव को मंजूरी मिलने और फंड्स जारी होने तक लोगों को किसी और तरीके से पानी दिया जाएगा।