फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   agitaion

स्थाई करने की मांग को लेकर जल शक्ति विभाग के डेली वेजर कर्मचारियों का प्रदर्शन जारी

विज्ञापन
agitaion
राजोरी। स्थायी करने व अन्य मांगों को लेकर जलशक्ति विभाग के अस्थायी कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन शनिवार को 32 वें दिन भी जारी रहा। विभाग के एक्सईएन कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने स्थायी करने और बकाया वेतन जल्द जारी करने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगें पूरी नहीं की गईं तो वे परिवार के साथ सड़क पर उतरने को मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन

प्रदर्शन कर रहे अस्थायी कर्मी रोमी वर्मा, जीवन शर्मा, अशोक कुमार, नसीर अहमद ने कहा कि एक माह से अस्थायी कर्मचारी मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन उनकी मांगों को लेकर उपराज्यपाल प्रशासन गंभीर नहीं है। हम लोगों को पांच वर्ष का वेतन भी बकाया चल रहा है। इस कारण कर्मियों को अपने परिवार का पालन-पोषण करने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि अपने हक के लिए पहले भी कई बार धरना प्रदर्शन कर चुके हैं, लेकिन आज तक सिर्फ आश्वासन ही मिले हैं। अब जब तक मांगों को पूरा नहीं किया जाता तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। कर्मचारियों ने कहा कि विभाग के साथ कार्य करते हुए काफी समय हो चुका है, लेकिन इसके बावजूद कमियों को स्थायी नहीं किया जा रहा है। उन्होंने उपराज्यपाल प्रशासन से कर्मियों को स्थायी करने और उनका बकाया वेतन जारी करने की मांग की।
विज्ञापन

----------------
काम छोड़ हड़ताल कर रहे जलशक्ति विभाग के अस्थायी कर्मचारी जम्मू रवाना
सुंदरबनी। जलशक्ति विभाग में कार्यरत अस्थायी कर्मचारी तकरीबन डेढ़ माह से मांगों को पूरा कराने को लेकर काम छोड़ हड़ताल कर रहे हैं। शनिवार को वह जम्मू में धरना-प्रदर्शन करने के लिए जम्मू रवाना हो गए। इस संबंध में अस्थायी कर्मचारी संघ के तहसील प्रधान प्रेम कुमार ने बताया कि वह जम्मू में विभाग के अधिकारियों को चेताने जा रहे हैं कि अगर उनकी मांगों को नहीं माना जाता है तो वह परिवारों को साथ लेकर सड़कों पर आ जाएंगे। उन्होंने कहा कि डेढ़ माह से वह काम छोड़ हड़ताल पर हैं और विभाग की ओर से उनकी मांगों को पूरा करने के लिए एक कदम भी नहीं उठाया गया है। उन्होंने कहा कि विभाग ने 20 वर्षों तक उन्हें मूर्ख बनाकर उनकी जिंदगी बरबाद की है। अब इससे ज्यादा अत्याचार सहन नहीं किया जा सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed