{"_id":"61e6fc0fd11c5328f9136e6b","slug":"adnimistration-rajouri-news-jmu25215260","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीसी राजोरी ने गणतंत्र दिवस समारोह की व्यवस्थाओं की समीक्षा की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीसी राजोरी ने गणतंत्र दिवस समारोह की व्यवस्थाओं की समीक्षा की
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजोेरी। उपायुक्त विकास कुंडल ने मंगलवार को बैठक में गणतंत्र दिवस समारोह की व्यवस्थाओं की समीक्षा की। बैठक में बताया गया कि सूचना विभाग की तरफ से शहनाई वादन के साथ राष्ट्रीय समारोह की शुरुआत होगी। समारोह पुलिस लाइन में होगा। जहां मुख्य अतिथि राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। परेड में पुलिस, सीआरपीएफ, एनसीसी कैडेट और स्कूली बच्चे शामिल होंगे।
बैठक में पेयजल, बिजली, सफाई, बैरिकेडिंग, सुरक्षा एवं यातायात नियमन, बैठने की व्यवस्था, दमकल की तैनाती, चिकित्सा दल आदि व्यवस्थाओं पर चर्चा हुई। उपायुक्त ने अधिकारियों को राष्ट्रीय आयोजन के सुचारु और उत्साही समारोह के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर करने के लिए कहा। राष्ट्रीय आयोजन से संबंधित विभिन्न गतिविधियों को अंजाम देते हुए कोविड प्रोटोकाल का पालन सुनिश्चित करने पर जोर देते हुए कहा कि सभी प्रतिभागियों द्वारा पूर्वाभ्यास के दौरान और निर्धारित दिन पर सभी कोविड संबंधित प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन किया जाए ताकि संक्रमण के जोखिम से बचा जा सके।
इस दौरान उपायुक्त ने जिला पुलिस लाइन का भी दौरा किया।