फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   aag

कोटरांका बाजार में एक दुकान मे लगी भीषण आग सेना ने पाया काबू टला बढ़ा हादसा

विज्ञापन
aag
कोटरंका के बाजार मे दुकान मे आग में जला सामान। - फोटो : RAJOURI
राजोरी। जिले के कोटरंका इलाके में सोमवार सुबह उस समय अफरातफरी का माहौल हो गया, जब एक हलवाई की दुकान में अचानक आग लग गई। सूचना पर सैन्य यूनिट का अग्निशमन दल पहुंचा और किसी तरह आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कोटरंका बाजार में योगेश शर्मा की हलवाई की दुकान है। योगेश सुबह पकौड़े तल रहे थे, तभी आग की लपटे उठीं और फैल र्गइं। इससे पहले की योगेश कुछ समझ पाते आग ने दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। वहीं भीषण आग को देखते हुए कोटरंका के समोट स्थित सेना की इकाई को बिजली दुकानदार सेवानिवृत्त नायब सूबेदार कबीर खान ने फोन कर आग बुझाने के लिए मदद मांगी। सूचना पर सैन्य यूनिट से अग्निशमन दल तुरंत आवश्यक उपकरणों के साथ घटनास्थल पर पहुंचा। सेना की टीम ने तुरंत स्थिति का विश्लेषण किया और स्थानीय लोगों और ग्रेफ कर्मियों के साथ मिलकर आग पर प्रभावी ढंग से काबू पाया। जिससे एक बड़ी आपदा को रोक लिया गया। राहत महसूस कर रहे अवाम ने सेना के प्रति आभार व्यक्त किया। वहीं लोगों ने उप राज्यपाल से कोटरंका में फायर ब्रिगेड कार्यालय स्थापित करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed