{"_id":"30-49741","slug":"Rajouri-49741-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूख हड़ताल पर डटे रहे कोल माइन कर्मी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूख हड़ताल पर डटे रहे कोल माइन कर्मी
Rajouri
Updated Fri, 04 Jul 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजोरी। मांगों को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे कोल माइन कर्मचारियों ने राजोरी के अतिरिक्त उपायुक्त सलीम मलिक का प्रस्ताव ठुकरा दिया। वीरवार को एडीसी कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त करने के लिए पहुंचे थे, लेकिन कर्मियों ने दो टूक कहा कि जब तक उनका वेतन बढ़ाने और स्थायी करने का लिखित में जवाब नहीं आता, तब तक हड़ताल खत्म नहीं होगी। वहीं कर्मचारियों ने वीरवार को अपने परिवार के साथ राजोरी-कालाकोट मार्ग को दो घंटे के लिए बंद रखा और नारेबाजी की।
हड़ताल के समर्थन में भाजपा जनता युवा मोर्चा के सदस्य भी बैठे हैं। भाजयुमो के ब्लाक अध्यक्ष सुनील वर्मा ने कहा कि एडीसी हड़ताल खत्म कराने के लिए पहुंचे थे, लेकिन पिछले कई सालों से उनको यहीं आश्वासन मिलते आ रहे हैं। एडीसी ने कहा कि उनकी मांगों को सरकार के समक्ष रख दिया गया है। जल्द मांगें मान ली जाएंगी, लेकिन कर्मियों ने एडीसी की बात मानने से इंकार कर दिया। वहीं वीरवार को कर्मचारियों के परिवार भी सड़क पर उतरे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। वहीं भूख हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों की हालत अब बिगड़ने लगी है। बुधवार को दो कर्मियों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।