{"_id":"30-49654","slug":"Rajouri-49654-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोल माइन श्रमिकों की भूख हड़ताल शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोल माइन श्रमिकों की भूख हड़ताल शुरू
Rajouri
Updated Wed, 02 Jul 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजोरी। कालाकोट कोल माइन में कार्य कर रहे श्रमिकों की भूख हड़ताल मंगलवार को शुरू हो गई। हालांकि अनिश्चित हड़ताल पांच दिन से चल रही थी। पांच दिनों तक प्रशासन और सरकार की नींद जब नहीं खुली तो वे भाजपा नेताओं के साथ भूख हड़ताल पर बैठ गए। भारतीय जनता युवा मोर्चा के ब्लाक अध्यक्ष सुनील वर्मा और भाजपा के ब्लाक अध्यक्ष विनोद शर्मा की अध्यक्षता में करीब दस कोल माइन श्रमिक भूख हड़ताल पर बैठ गए। कालाकोट तहसील परिसर में भूख हड़ताल पर बैठे भाजपा नेताओं एवं श्रमिकों ने राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। सुनील ने कहा कि बीस साल से कोल माइन श्रमिक केवल 150 रुपये प्रति माह वेतन पर काम कर रहे हैं। महंगाई में इससे गुजारा संभव नहीं है। श्रमिकों को स्थायी करने के लिए भी सरकार द्वारा कोई नीति नहीं बनाई जा रही है। उन्होंने स्थानीय विधायक ठाकुर रशपाल सिंह पर आरोप लगाया कि पांच दिनों से विधायक ने उनका हाल तक नहीं पूछा है। श्रमिक राकेश ने चेतावनी दी कि जब तक सरकार वेतन 400 रुपये प्रति दिन नहीं करती और स्थायी करने की घोषण नहीं करती, तब तक भूख हड़ताल जारी रहेगी। डीसी हेमंत कुमार ने कहा कि इस समस्या को लेकर संबंधित विभाग के उच्च अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है। स्थायी करने के लिए प्रपोजल सरकार को भेज दिया गया है।
विज्ञापन