फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   तस्करों को पकड़ने गई पुलिस पर बरसाए पत्थर

तस्करों को पकड़ने गई पुलिस पर बरसाए पत्थर

Mon, 30 Jun 2014 05:32 AM IST
Rajouri
Rajouri Updated Mon, 30 Jun 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
राजोरी। डन्नीधार क्षेत्र में छापेमारी कर नशे की दवा के तस्करों को पकड़ने गई पुलिस पर महिलाओं ने हमला बोल दिया। बड़ी मुश्किल से पुलिस कर्मियों और अधिकारियों ने वहां से भाग कर अपनी जान बचाई। वहीं बाद में पुलिस ने चार तस्करों को दबोचने में सफलता प्राप्त कर ली।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि डन्नीधार क्षेत्र में नसीर हुसैन के घर में कुछ दवा तस्कर मौजूद हैं। इस पर एसएचओ राजोरी यशपाल सिंह जम्वाल टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं पुलिस को देखते ही कुछ महिलाओं ने पत्थरबाजी शुरू कर दी। किसी तरह बचते हुए पुलिस वहां से निकली। करीब आधे घंटे बाद फिर टीम पुलिसकर्मियों के साथ पहुंची। डीएसपी हेड क्वार्टर हमीद चौधरी भी मौके पर पहुंचे। इसके बाद छापेमारी शुरू की गई। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने चार दवा तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। एसएचओ के अनुसार पुलिस ने घर के मालिक नसीर हुसैन, अजेय कुमार निवासी ढांगरी, अजीम हुसैन निवासी झल्लास और राजन गुप्ता निवासी कालाकोट को गिरफ्तार किया गया है। चारों से पूछताछ जारी है। पूछताछ में नशे की दवा तस्करी के बड़े गिरोह का पर्दाफाश होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

पीएसए लगाने की करेंगे सिफारिश
एसपी मुबस्सर लतीफी ने बताया कि पकड़े गए तस्कर काफी समय से नशीली दवाओं के कारोबार में शामिल रहे हैं। वह पहले भी कई बार पकड़े जा चुके हैं। इस बार उन्हें कोर्ट से जमानत न मिले इसके लिए पुलिस उनपर पीएसए लगाने की सिफारिश करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमला बोलने वालों पर भी होगी कार्रवाई
एसपी के अनुसार पुलिस पर हमला बोलने वाली महिलाओं पर भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस उनकी पहचान करने में जुटी है। जल्द उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा।

सड़क जाम कर प्रदर्शन किया
पुलिस पर हमला कर तस्करों को भगाने का प्रयास करने वाली महिलाओं के समर्थन में कुछ महिलाओं ने सड़क जाम कर प्रदर्शन कर किया। इस दौरान कहा कि पुलिस डन्नीधार क्षेत्र के कुछ लोगों को झूठे आरोपों में फंसा रही है। करीब आधे घंटे तक प्रदर्शन करने के बाद पुलिस ने उन्हें वहां से खदेड़ा और यातायात को सुचारु बनाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed