फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   हड़ताल पर गए कोयला खान कर्मी

हड़ताल पर गए कोयला खान कर्मी

Sat, 28 Jun 2014 05:32 AM IST
Rajouri
Rajouri Updated Sat, 28 Jun 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
राजोरी। जिले की कालाकोट तहसील में कोयला खान में कार्यरत कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। सरकार से गुहार लगाते हुए कर्मचारियों ने जल्द उन्हें नियमित करने के लिए योजना बनाने की मांग की है। जानकारी के अनुसार कालाकोट के मोगला क्षेत्र में करीब 460 और मेतका क्षेत्र में 55 कर्मचारी जो पिछले करीब 20 वर्षाें से कोयला खान में कार्य कर रहे हैं, सरकार के प्रति कड़ा विरोध जताते हुए हड़ताल पर बैठ गए हैं। उनका कहना है कि पिछले 20 वर्षों से सरकार उन्हें केवल 150 रुपये प्रति दिन के हिसाब से वेतन दे रही है, जिसमें न ही वेतन में वृद्धि की जा रही है और न ही उन्हें नियमित करने के लिए कोई योजना बनाई जा रही है। कर्मचारी राकेश कुमार के अनुसार कमर तोड़ महंगाई के चलते वह केवल 150 रुपये में कैसे अपने परिवार का पालन पोषण कर सकते हैं। राज्य सरकार ने पिछले कुछ समय में कई दूसरे विभागों में कार्य कर रहे कर्मियों की मांगों को पूरा किया है। लेकिन कोयला खान में कार्य कर रहे कर्मियों की समस्या के लिए कोई समाधान नहीं किया जा रहा है। वहीं भाजपा के कालाकोट ब्लाक प्रधान एडवोकेट विनोद शर्मा और भाजयुमो के ब्लाक प्रधान सुनील वर्मा ने शुक्रवार को क्षेत्रों का दौरा कर हड़ताल पर बैठे कर्मियों से बात की। नेताओं ने उन्हें भरोसा दिलाते हुए कहा कि वह उनके अधिकारी की लड़ाई में उनका पूरा साथ देंगे। वहीं उन्होंने मौके से ही जम्मू पुंछ के सांसद जुगल किशोर शर्मा को फोन पर इस समस्या से अवगत करवाया। सुनील के अनुसार सांसद ने हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों को आश्वासन दिलाते हुए कहा कि वह उनकी समस्या को लेकर संबंधित विभाग के केंद्रीय मंत्री से बात करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed