{"_id":"30-28261","slug":"Rajouri-28261-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएमओ ने किया खुद निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएमओ ने किया खुद निरीक्षण
Rajouri
Updated Mon, 21 Jan 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
राजोरी। पल्स पोलियो के वर्ष 2013 के अभियान के पहले चरण के तहत रविवार को जिले में बड़ी संख्या में बच्चों को पोलियो की बूंदे पिलाई गईं। इसके लिए 900 से ज्यादा पोलियो के बूथ बनाए गए। राजोरी शहर में विभाग की ओर से 64 बूथ बनाए गए। इस दौरान करीब एक लाख बच्चों को पोलियो की बूंदे पिलाई गईं। शहर के बस स्टैंड पर भी बूथ बनाया गया। वहीं टाउन हाल में भी बूथ बनाया गया, जहां पांच साल से सात साल की आयु के बच्चों को पोलियो की बूंदे पिलाई गईं।
राजोरी के सीएमओ डा. जाहूर शाल ने शहर के पोलियो बूथ का खुद निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि अधिकारिक रूप से तो पांच साल तक के बच्चों को पोलियो की बूंद पिलाई जाती हैं, लेकिन विभाग की ओर से निर्देश जारी हुए थे कि 7 साल तक की आयु के बच्चों को भी पोलियो की बूंद पिलाएं। रविवार को पोलियो के पहले चरण के अभियान के मौके पर रोटरी क्लब राजोरी की ओर से निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। इसमें कई तरह के रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों का उपचार किया और उनको निशुल्क दवाईयां वितरित की। कई मरीजों को सर्जरी के लिए चुना गया, जिनको क्लब अपने खर्च पर इलाज करवाएगा।